लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ रोमांटिक तसवीरें साझा कर अपने दिल का बताया हाल
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ रोमांटिक तसवीरें साझा कर अपने दिल का बताया हाल
एजेंसी    25 Sep 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ज़हीर इकबाल के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी नयी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की है। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर मनमोहक तस्वीरें पोस्ट कीं और एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा।कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा, "लाल है मेरे दिल का हाल। पोस्ट में दोनों लाल पारंपरिक कपड़ों में एक साथ दिखाई दे रहे हैं और कैंडिड तस्वीरों में वे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। सोनाक्षी ने लाल रंग का सूट पहना और लाल बॉर्डर वाली चुन्नी ओढ़ रखी है, बालों को बीच से बांधा हुआ है और हल्का मेकअप किया था। उन्होंने अपने लुक को हैवी झुमकों के साथ पूरा किया। वहीं, ज़हीर ने थ्री-पीस कुर्ता सेट पहनना चुना। सोनाक्षी ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं, प्रशंसक उनकी तारीफ़ करने लगे और कमेंट सेक्शन में प्यारे कमेंट्स की बौछार कर दी। गौरतलब है कि सोनाक्षी ने इस साल 23 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर अपने प्रियजनों की मौजूदगी में ज़हीर से शादी की थी।






Comments

अन्य खबरें

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान