लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फिक्की ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
फिक्की ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
एजेंसी    10 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने उद्योग जगत के दिग्गज नेता रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि टाटा समूह के मानद चेयरमैन अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जिसने भारतीय व्यापार और परोपकार के परिदृश्य को अमिट आकार प्रदान किया है। उद्योग मंडल ने कहा कि “टाटा संस के मानद चेयरमैन श्री रतन टाटा एक उत्कृष्ट परोपकारी व्यक्ति थे। अपने नेतृत्व में उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि संसाधनों को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगाया जाए, जिससे पूरे भारत में लाखों लोगों की जिंदगी खुशहाल हो। बाद के वर्षों में स्टार्टअप्स में उनके व्यक्तिगत निवेश और युवा उद्यमियों को सलाह देने से देश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई। 

फिक्की ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय उद्योग जगत में रतन टाटा का योगदान उद्यमिता, स्टार्ट-अप और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी में विशेष योगदान माना जाता है। इसमें कहा गया कि “2014 में यूनाइटेड किंगडम से मानद नाइटहुड (जीबीई) की उपाधि प्राप्त करना उनके वैश्विक कद को दर्शाता है। उनका रणनीतिक कौशल नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं के प्रति उनके समर्पण से मेल खाता था। फिक्की ने कहा कि 1991 से 2012 तक टाटा समूह के शीर्ष पर उनके कार्यकाल में टाटा कंपनी बड़े पैमाने पर घरेलू इकाई से वैश्विक पावरहाउस में परिवर्तन हुई, जिसने वैश्विक मंच पर भारतीय व्यवसायों के लिए नए मानक स्थापित किए।

फिक्की के अध्यक्ष डॉ. अनीश शाह ने कहा, “फिक्की श्री रतन टाटा को न केवल एक सफल व्यवसायी के रूप में, बल्कि एक आदर्श के रूप में याद करता है, जिन्होंने ईमानदारी, विनम्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाया। नैतिक पूंजीवाद के उनके दृष्टिकोण और समाज को लाभ पहुंचाने के लिए व्यवसाय को एक शक्ति के रूप में उपयोग करने के उनके प्रयासों ने उद्यमियों और कॉर्पोरेट नेताओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया है। 






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर