लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मुनिरका-वसंत कुंज सर्कुलर मार्ग पर मोहल्ला बसों का परीक्षण शुरू
मुनिरका-वसंत कुंज सर्कुलर मार्ग पर मोहल्ला बसों का परीक्षण शुरू
एजेंसी    11 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज मुनिरका-वसंत कुंज सर्कुलर मार्ग पर मोहल्ला बसों के परीक्षण को हरी झंडी दिखाई। श्री गहलोत ने कहा “मोहल्ला बस को विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए जो मौजूदा परिवहन नेटवर्क से वंचित हैं, वहाँ आरामदायक और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मुनिरका-वसंत कुंज मार्ग शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और वाणिज्यिक केंद्रों तक लोगों की आवागमन को आसान करेगा, जिससे स्थानीय निवासियों और छात्रों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी।यह एक स्वच्छ, हरित शहर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

मुनिरका-वसंत कुंज सर्कुलर मार्ग 10.8 किमी का होगा जो वसंत विहार डिपो से शुरू होकर एंबिएंस मॉल, नेल्सन मंडेला रोड पर डीएलएफ, वसंत कुंज इंस्टीट्यूशनल एरिया, वसंत कुंज के विभिन्न क्षेत्रों, अरुणा आसफ अली रोड पर आईआईएमसी, आईआईटी, बेर सराय विलेज, स्पाइनल इंजरी अस्पताल, और फोर्टिस अस्पताल जैसे प्रमुख स्थानों को कवर करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों तक मोहल्ला बस सेवा की पहुंच बढ़ाने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इससे पहले, दिल्ली सरकार ने कई मार्गों पर मोहल्ला बसों का परीक्षण शुरू किया था, जिनमें प्रधान एन्क्लेव पुस्ता से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन, अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से मयूर विहार फेज-III पेपर मार्केट, लोक कल्याण मार्ग से मालवीय नगर डिपो और कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन से पीएनबी गीतांजल शामिल है।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा