लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इस बार दशहरा के अगले दिन भी दिल्ली की हवा साफ रही: गोपाल राय
इस बार दशहरा के अगले दिन भी दिल्ली की हवा साफ रही: गोपाल राय
एजेंसी    13 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि सरकार की ओर से उठाये गये विभिन्न कदमों और जनता के सहयोग से दिल्ली में इस बार दशहरा के अगले दिन भी हवा साफ रही है। श्री राय ने कहा कि पूरे उत्तर भारत और खास तौर से दिल्ली में सर्दियों का मौसम प्रदूषण लेकर आता है लेकिन आज हम लोग दशहरा के अगले दिन दिल्ली की साफ हवा के बीच सांस ले रहे हैं। आमतौर पर दशहरा के अगले दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंच जाती है। दिल्ली में पिछले 10 दिनों से बारिश नहीं हुई है। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब स्थिति से बाहर है। यह दिल्ली के अंदर लगातार दूसरा साल है। पिछले साल भी जनवरी से 12 अक्टूबर तक 200 दिन ऐसे थे, जिनकी गिनती अच्छे दिनों में थी।

उन्होंने कहा कि 2016 के बाद केवल लॉकडाउन के दौरान 2020 में दिल्ली ने 200 अच्छे दिनों के आंकड़े को पार किया था। बिना लॉकडाउन के दिल्ली के अंदर लगातार दूसरे साल 365 में से 200 अच्छे दिनों को प्राप्त करना दिल्लीवालों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वर्ष 2016 में इनकी संख्या केवल 109 थी। यह आंकड़े केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के अधीन काम करने वाले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए हैं। भाजपा के नेता हर बार झूठ बोलते हैं कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है।

श्री राय ने कहा कि दिल्ली के लोगों को यह अच्छे दिन इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि सरकार के प्रयास के साथ-साथ बारिश अधिक हुई। हर साल दिपावली के बाद प्रदूषण बढ़ने की आशंका रहती है। इन दिनों में हवा रुक जाती है और बारिश भी नहीं होती है। ऐसे में तापमान कम होने पर प्रदूषण के कण जमीन की सतह के करीब रहते हैं और प्रदूषण बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों के सहयोग से ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। पिछले 5-7 सालों में ‘‘आप’’ सरकार में प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए और इससे दिल्ली के लोगों में जागरूकता बढ़ी है तथा उनमें संवेदनशीलता आई है। इसका परिणाम यह है कि लोग अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं, अपने घरों में पौधे लगा रहे हैं और बच्चों में भी जागरूकता आई है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सोमवार से दिल्ली के अंदर धूल प्रदूषण पैदा करने वालों पर किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। अगर कोई भी धूल से प्रदूषण फैलाता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आग्रह किया कि वायु प्रदूषण के खिलाफ इस लड़ाई में सभी लोग दिल्ली सरकार का सहयोग करें और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम में सहभागी बनें।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर