लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

युवा कांग्रेस का ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ अभियान शुरु
युवा कांग्रेस का ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ अभियान शुरु
एजेंसी    16 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने महत्वपूर्ण ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ अभियान शुरु कर दिया है और इसे हर प्रदेश, जिला तथा गांव स्तर तक पहुंचाया जाएगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब ने बुधवार को यहां देश के विभिन्न हिस्सों से आये संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान की शुरुआत की और कहा कि उनक संगठन देश के हर युवा तक पहुंचने के लिए यह आंदोलन कर रहा है। इस अभियान का मकसद है कि देश के युवाओं को रोजगार मिले और नशे की तरफ धकेलने की नीति खत्म हो।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और नशे के कारोबार ने देश की युवा पीढ़ी को तबाह कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है, इसलिए उनके संगठन ने युवाओं को न्याय दिलाने के लिए ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ अभियान का शंखनाद किया है।

उन्होंने कहा कि देश में आज रिकार्ड स्तर पर बेरोजगारी है और इस महामारी ने युवा वर्ग को नशे की ओर धकेल दिया है। उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वादा था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे, विदेशों से काला धान वापस लाएंगे, लेकिन ये वादे तो पूरे नहीं हुए- इसके उलट नौकरियों की जगह युवाओं को नशे में धकेला जा रहा है। विदेश से काला धन आने की जगह भारी मात्रा में ड्रग्स आ रही है। मोदी सरकार के 10 साल में युवाओं को सिर्फ धोखा मिला है और इसी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने देशव्यापी मुहिम का आगाज किया है और इसके लिए संगठन ने नारा है कि 'नौकरी दो, नशा नहीं'।

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा, सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अमेठी से लोकसभा सांसद किशोरी लाल शर्मा , राज्य सभा सांसद जेबी माथेर, उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष भुवन कापड़ी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, कांग्रेस सचिव नेटा डिसूजा, कुणाल चौधरी, सह सचिव डॉ. पलक वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, केशव चंद यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास