लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

खरगे-राहुल ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना
खरगे-राहुल ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना
एजेंसी    17 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गुरुवार को यहां वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इससे पहले दोनों नेताओं से वाल्मीकि समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और अपने समाज की समस्या को उनके समक्ष रखा।

श्री खरगे ने इस मौके पर कहा कि वाल्मीकि समाज पूरे देश मे आर्थिक और शैक्षिक रूप से बहुत कमजोर है। वाल्मीकि समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनकी शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे सामाजिक न्याय भी मिलेगा और सभी लोग आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब दलित समाज मनुष्य बल, मानसिक बल और आर्थिक बल पर मजबूत होगा तो इस समाज में भी मज़बूती आएगी इसलिए कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र बचाने का अभियान शुरू किया है। हर तबके के सुरक्षित रहने से ही देश मजबूत होगा। उनका कहना था कि कांग्रेस समाज के समावेशी विकास के लिए सदैव संकल्पित है।

श्री गांधी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने मानवता को प्रेम और करुणा युक्त सत्य, न्याय और समरसता का मार्ग दिखाया था। महर्षि वाल्मीकि को शत्-शत् नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वाल्मीकि मंदिर परिसर में महात्मा गांधी ने इस समाज के साथ काफी वक्त बिताया था। वह कुछ समय तक बापू निवास में भी रुके। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एक घायल पक्षी के प्रति उपजी करुणा से प्रेरित महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि जी ने दया, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। उनका जीवन संदेश भारतीय संस्कृति का आधार है जिससे करोड़ों लोग प्रेरणा लेते हैं।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर