लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सैनी ने पानीपत में मैराथन को दी हरी झंडी
सैनी ने पानीपत में मैराथन को दी हरी झंडी
एजेंसी    27 Oct 2024       Email   

चंडीगढ़।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को ऐतिहासिक नगरी पानीपत के सैक्टर 13-17 के ग्राउंड में आयोजित की गई मैराथन को हरी झंडी दिखाई। श्री सैनी ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य सबको फिटनेस के प्रति जागरूक करना और साथ ही नागरिकों में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विजेताओं को सम्मानित किया और उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

उन्होंने कहा कि वह 21 से 10 किलोमीटर और 5 कि.मी. की मैराथन के सभी विजेताओं के साथ ही इनमें भाग लेने वाले हर नागरिक को बधाई देता हूं। ऐसे आयोजनों में भाग लेना पूरे समाज को एक शुभ संदेश देता है और इससे सब नागरिकों, विशेषकर बच्चों व युवाओं को प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हमने हरियाणा में मैराथन, खेल, योग और राहगिरी को निरंतर बढ़ावा दिया है।

श्री सैनी ने प्रशासन और सभी संस्थाओं का इस सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री मैराथन के धावकों के साथ खुली गाड़ी में दूर तक गये व संस्थाओं द्वारा लगाये गये व विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि यह कार्यक्रम अपने उद्देश्य में निश्चित रूप से सफल रहेगा। मैराथन में पहुंचे युवाओं ने खूब धूम मचाई व अपने उत्साह व जोश का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि मैराथन में स्कूल-कालेजो के बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा खिलाडिय़ों के अलावा पुलिस के जवानों ने भी भाग लिया। मैराथन में भाग लेने वाले बुजुर्गों में भी जोश देखने को मिला। 60 साल की आयु पार कर चुके वरिष्ठ नागरिकों ने भी खूब दौड़ लगाई। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति नागरिकों की जागरूकता की भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है आज पूरे पानीपत ने दौड़ लगाई है। ऐसी दौड़ जिसमें उत्साह, उमंग, खुशी और मिलकर चलने की प्रेरणा साफ नजर आई। उन्होंने इस मैराथन में नॉन स्टॉप हरियाणा-नॉन स्टॉप जुनून के साथ दौडऩे वाले युवाओं के उत्साह को सलाम किया।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और