लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सपा का पीडीए फार्मूला: मझवां में बोले श्यामलाल पाल, भाजपा के सपने को चूर करेगा गठबंधन
सपा का पीडीए फार्मूला: मझवां में बोले श्यामलाल पाल, भाजपा के सपने को चूर करेगा गठबंधन
Daily News Network    28 Oct 2024       Email   

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का मझवां विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। मझवां क्षेत्र पहुंचे श्री पाल ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से दूर करेगा। मझवां क्षेत्र के बँधवा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को एमएसपी, महिलाओं की सुरक्षा, पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफी, गरीबों को निःशुल्क इलाज जैसे मुद्दों को लेकर ही गठबंधन चुनाव मैदान में है।

प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश राय उर्फ लल्लन राय ने कहा कि भाजपा राज में मँहगाई बेलगाम हुई है। शासन प्रशासन बौना साबित हो रहा है। अधिकारी मनमानी कर रहे है। सत्ता का कोई डर उनके अन्दर दिखाई नही दे रहा है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने के लिये हमे एकजुट होकर आगे आना होगा।

मझवां विधानसभा के प्रभारी व चन्दौली के सांसद विरेन्द्र सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा और उसका एनडीए गठबंधन मंदिर मस्जिद, हिन्दू मुसलमान में अटका हुआ है। उसे देश के आम आदमी की मूलभूत समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।  

जनसभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि सपा गठबंधन की प्रत्याशी की जीत तय है। 

जनसभा को सम्बोधित करने वालो में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, रमेश चन्द्र बिन्द, झल्लू यादव, जगदम्बा सिंह पटेल, प्रभु नारायण यादव, लक्का यादव आदि शामिल थे।






Comments

अन्य खबरें

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से