लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

खरीफ विपणन के अन्तर्गत धान क्रय/श्री अन्न क्रय कार्यशाला का किया गया आयोजन
खरीफ विपणन के अन्तर्गत धान क्रय/श्री अन्न क्रय कार्यशाला का किया गया आयोजन
Daily News Network    28 Oct 2024       Email   

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2024-’25 के अन्तर्गत धान क्रय/श्री अन्न क्रय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापको को निर्देशित करते हुए कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अन्र्तगत जनपद में धान की खरीद 01 नवम्बर 2024 से प्रारम्भ रही है। उन्होंने सभी केन्द्र व्यवस्थापको को निर्देशित करते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्रो पर सभी केन्द्र व्यवस्थापक प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केन्द्र पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा, एक नमी मापक यंत्र, विनोईंग फैन एवं पावर डस्टर व डबल जाली का छलना अवश्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केन्द्रो बोरो की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता केन्द्र प्रभारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रो अपना धान बेचेने आने वाले कृषको के साथ केन्द्र प्रभारी मधुर व्यवहार में वार्ता करें। उन्होंने कहा कि धान क्रय करने के पश्चात 72 घण्टे के अन्दर भुगतान भी कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्र प्रभारी क्रय केन्द्रो पर आने वाले कृषको से अपील करे कि अपने धान को सुखाकर ही केन्द्र पर लाए। उन्होंने कहा कि किसानो हेतु मूल भूत सुविधाएं केन्द्रो पर होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि टोकन रजिस्टर अनिवार्य रूप से बनाते हुए टोकन के अनुसार कृषको से उनका धान क्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि टोकन रजिस्टर को के्रन्द व्यवस्थापक प्रमाणित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि ओवरराटिंग पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बनाए गए नोडल अधिकारी केन्द्रो का समय-समय भ्रमण कर निरीक्षण करे निरीक्षण केन्द्र बन्द पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही भी करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह में कम से कम 07 क्रय केन्द्रो का निरीक्षण करे तथा सम्पर्क रजिस्टर को भी बनाकर रखे तथा उसमें धान खरीद हेतु आने कृषको का नाम व मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित हों। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, चुनार राजेश वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहें।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप