लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज की समीक्षा की
रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज की समीक्षा की
एजेंसी    29 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि श्री सिंह ने रक्षा उपक्रमों और स्वदेशीकरण द्वारा नयी तकनीक के विकास के महत्व पर जोर दिया और सशस्त्र बलों की तैयारियों में उपक्रमों की भूमिका की सराहना की। रक्षा मंत्री ने रक्षा उपक्रमों को अनुसंधान और विकास , निर्यात और स्वदेशीकरण की दिशा में समर्पित प्रयास और संसाधन लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने उत्पादन क्षमता, उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और सशस्त्र बलों को समय पर सामान वितरण करने के लिए प्रेरित किया।

श्री सिंह ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को महारत्न का दर्जा मिलने और भारत का 14वां महारत्न रक्षा उपक्रम बनने पर बधाई दी। उन्होंने अन्य रक्षा उपक्रमों को भी महारत्न और नवरत्न बनने के लिए प्रोत्साहित किया। सचिव (रक्षा उत्पादन)संजीव कुमार ने रक्षा मंत्री को उपक्रमों के वित्तीय निष्पादन, वर्तमान स्थिति तथा अनुसंधान एवं विकास और स्वदेशीकरण आदि के क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए प्रयासों सहित उपक्रमों के बारे में जानकारी दी। अंत में एचएएल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बीईएमएल लिमिटेड, भारत डायनामिक्स लिमिटेड,मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने रक्षा मंत्री को 1620 करोड़ रुपये की लाभांश राशि के चेक सौंपे।






Comments

अन्य खबरें

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया