लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी:कर्नाटक ने तमिलनाडु को सात विकेट से हराया
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी:कर्नाटक ने तमिलनाडु को सात विकेट से हराया
एजेंसी    01 Dec 2024       Email   

इंदौर।  वासुकी कौशिक और मनोज भंडागे (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद मनीष पांडे (42) और कप्तान मयंक अग्रवाल (30) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर कर्नाटक ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुन बी मुकाबले में तमिलनाडु को 51 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया हैं। 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर में गुरजपनीत सिंह ने मयंक अग्रवाल (30) को आउट कर तमिलनाडु को पहली सफलता दिलाई। इसी ओवर में गुरजपनीत सिंह ने मनीष पांडे (42) को भी पवेलियन भेज दिया। आर स्मरण (एक)रन बनाकर आउट हुये। कृष्णन श्रीजीत (नाबाद नौ) और अभिनव मनोहर (दो) ने 11.3 ओवर में तीन विकेट पर 93 रन बनाकर अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिला दी।

तमिलनाडु की ओर से गुरजपनीत सिंह ने दो और वरूण चक्रवर्ती ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने सात के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिये। नारायण जगदीशन (शून्य),बाबा इन्द्रजीत (पांच), भूपति कुमार (एक) विजय शंकर (शून्य) पर आउट हुये। वरुण चक्रवर्ती (24) ने टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाये। कप्तान शाहरुख खान (19), मोहम्मद अली (15) और ऋतिक ईश्‍वरन (12) रन बनाकर आउट हुई। वासुकी कौशिक और मनोज भंडागे की घातक गेंदबाजी के आगे तमिलनाडु की पूरी टीम 20 ओवर में 90 रन पर ढ़ेर हो गई। कर्नाटक की ओर से वासुकी कौशिक और मनोज भंडागे ने तीन-तीन विकेट लिये। विद्याधर पाटिल को दो विकेट मिले। श्रेयस गोपाल और विजयकुमार वैशाख ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास