लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने सैयद मोदी बैंडमिंटन के नये चैंपियन
लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने सैयद मोदी बैंडमिंटन के नये चैंपियन
एजेंसी    01 Dec 2024       Email   

लखनऊ।  दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से चूके लक्ष्य सेन ने रविवार को यहां सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 के क्रमश: महिला एवं पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। बाबू बनारसी दास स्पोर्टस अकादमी के इंडाेर स्टेडियम में आज दो लाख दस हजार अमेरिकी डालर इनामी राशि वाली चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले खेले गये जिसमें लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु से पहले महिला युगल का खिताब दूसरी वरीयता प्राप्त त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद ने जीता हालांकि मिश्रित युगल और पुरुष युगल का खिताब जीतने से भारतीय जोड़ियां चूक गयीं।

टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने सिंगापुर के चौथी वरीय जिया हेंग जैसन को सीधे गेम में 21-6,21-7 से हरा कर पहली बार सैयद मोदी बैडमिंटन का खिताब अपने नाम किया है। लक्ष्य को पहला गेम जीतने में मात्र 12 मिनट लगे जबकि दूसरे गेम में उन्होने 16 मिनट में अपने नाम किया।

इससे पहले शीर्ष वरीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने चीन की वू लुओ यू को सीधे गेम में 21-14,21-16 से हरा कर तीसरी बार सैयद मोदी बैडमिंटन का खिताब जीता। सिंधु ने चिर परिचित आक्रामक शैली में खेल की शुरुआत की और शानदार स्मैश और ड्राप से प्रतिद्धंदी को असहज करने में सफलता हासिल की। हालांकि गैर वरीय यू ने सिंधु का दिलेरी से सामना किया मगर 47 मिनट तक चले मैच में सिंधु के अनुभव के आगे उन्होने घुटने टेक दिये।

उधर, त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद की दूसरी वरीय भारतीय जोड़ी ने 41 मिनट तक चले मैच में चीन की बाओ ली जिंग और ली कियान की जोड़ी को 21-18,21-11 से हरा कर महिला युगल का खिताब अपने नाम किया।

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो की गैर वरीय भारतीय जोड़ी एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में छठी वरीय थाइलैंड की डी.पुवारानुक्रोह व सुपिसारा पेवसम्प्रान की जोड़ी से 21-18,14-21,8-21से हार गयी। इसी तरह पुरुष युगल में भारत के साई प्रतीक व पृथ्वी कृष्णामूर्ति के.राय की जोड़ी भी चीन के हुआंग डी व लियू यांग की जोड़ी से 14-21, 21-19,71-21 से हार कर रनर अप बनी।






Comments

अन्य खबरें

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास