लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हॉकी इंडिया ने जूनियर एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की
हॉकी इंडिया ने जूनियर एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की
एजेंसी    01 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली।  हॉकी इंडिया ने रविवार को ओमान के मस्कट में सात से 15 दिसंबर तक होने वाली महिला जूनियर एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट में शामिल हाेने वाली 10 टीमों को दो पूल में बांटा गया है। भारत को पूल ए में चीन, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। पूल बी में दक्षिण कोरिया, जापान, चीनी ताइपे, हांगकांग चीन और श्रीलंका शामिल हैं।

भारतीय जूनियर महिला टीम की अगुवाई ज्योति सिंह करेंगी। साक्षी राणा उप-कप्तान बनाया गया। गोलकीपर निधि और अदिति माहेश्वरी गोल में मजबूत उपस्थिति प्रदान करेंगी। रक्षापंक्ति में मनीषा, ज्योति सिंह, लालथंतलुंगी, पूजा साहू और ममता ओरम शामिल होंगी। मिडफील्ड में वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुनीलिता टोप्पो, इशिका, रजनी केरकेट्टा, साक्षी राणा और खैदेम शिलेमा चानू जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। फॉरवर्ड दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग, कनिका सिवाच, मुमताज खान और लालरिनपुई पर निर्भर करेगा। वहीं बिनिमा धन और हिमांशी शरद गवांडे को वैकल्पिक खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है।

टीम के चयन पर कोच तुषार खांडेकर ने कहा, “हम महिला जूनियर एशिया कप में अपने खिताब के बचाव लिए उत्साहित हैं। यह एक बेहतर टीम है जिसमे अनुभव और युवा प्रतिभा का बेहतरीन संतुलन है। हमारे कई खिलाड़ी पहले ही सीनियर स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं उनकी मौजूदगी टीम का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण होगी। हमारा ध्यान आक्रामक, अनुशासित खेल और मैच दर मैच आगे बढ़ने पर है। हमें अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा है और हमारा मानना ​​है कि इस टीम में खिताब बचाने और देश को फिर से गौरवान्वित करने की क्षमता है। भारतीय टीम अपना शुरुआती मुकाबला आठ दिसंबर को बंगलादेश के खिलाफ खेलेगी






Comments

अन्य खबरें

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी

गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़
गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली.... घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव अपरिवर्तित रहे। गेहूं के दाम बढ़ गये जबकि चीनी के फिसल गये। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के

आधुनिक भारत के वास्तुकार नेहरू को किया जा रहा है बदनाम : सोनिया
आधुनिक भारत के वास्तुकार नेहरू को किया जा रहा है बदनाम : सोनिया

नयी दिल्ली... कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का प्रमुख वास्तुकार बताते हुए कहा है कि उनका जीवन संसदीय लोकतंत्र में दृढ़ता से

रुपया पहली बार 90 प्रति डॉलर से नीचे
रुपया पहली बार 90 प्रति डॉलर से नीचे

मुंबई... कमजोर निवेश धारणा के कारण रुपये में बुधवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और यह 90.30 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक गिर गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 43.50 पैसे गिरकर