लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी सोमवार को राजस्थान, हरियाणा के दौरे पर
मोदी सोमवार को राजस्थान, हरियाणा के दौरे पर
एजेंसी    08 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को राजस्थान और हरियाणा का दौरा करेंगे।इस दौरान वह जयपुर में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश सम्मेलन का उद्घाटन और हरियाणा के पानीपत में एक कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी पहल का शुभारंभ करेंगे तथा महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के मुख्य परिसर की नींव रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी पहले जयपुर जाएंगे और सुबह करीब 10:30 बजे वहां जयपुर प्रदर्शनी और सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पानीपत जाएंगे और अपराह्न करीब दो बजे एलआईसी की बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे । एलआईसी की यह पहल 18-70 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई है जो दसवीं कक्षा पास हैं। उनको वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पहले तीन वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण और वृत्तिका दी जाएगी।प्रशिक्षण के बाद, वे एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं और स्नातक बीमा सखियों को एलआईसी में विकास अधिकारी की भूमिका के लिए अर्हता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री भावी बीमा सखियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।उसके बाद वह वहां महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के मुख्य परिसर की नींव रखेंगे। जयपुर में राजस्थान वैश्विक निवेश सम्मेलन नौ से 11 दिसंबर तक चलेगा। सम्मेलन में जल सुरक्षा, सतत खनन, सतत वित्त, समावेशी पर्यटन, कृषि-व्यवसाय नवाचार और महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप जैसे विषयों पर 12 क्षेत्रीय विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में 16 भागीदार देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित 32 से अधिक देश भाग लेंगे।

श्री मोदी महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के मुख्य परिसर की नींव भी रखेंगे। चार सौ 95 एकड़ में फैले मुख्य परिसर और छह क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए एक बागवानी महाविद्यालय और 10 बागवानी विषयों को कवर करने वाले पांच स्कूल होंगे। यह फसल विविधीकरण और बागवानी प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए विश्व स्तरीय अनुसंधान की दिशा में काम करेगा।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली