लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फिल्म सास बहू की महाभारत की शूटिंग शुरू
फिल्म सास बहू की महाभारत की शूटिंग शुरू
एजेंसी    02 Jan 2025       Email   

मुंबई।  वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म सास बहू की महाभारत की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म सास बहू की महाभारत के निर्माता प्रदीप सिंह हैं। इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विक्रांत सिंह राजपूत,जय यादवऔर संचिता बनर्जी हैं। इनके अलावा फिल्म में शालू सिंह भी प्रमुख किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं, अन्य कलाकारों में जे नीलम, संजय पांडेय, जय यादव, कंचन मिश्रा हैं।

प्रदीप सिंह ने कहा, यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी क्योंकि इसमें न केवल मनोरंजन है, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया है।हमारी कोशिश है कि 'सास बहू की महाभारत' के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों और उनके बीच के भावनात्मक उतार-चढ़ाव को दर्शकों के सामने एक नई दृष्टि से प्रस्तुत किया जाए। यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी देगी। हमारी पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित है और हम इसे भोजपुरी सिनेमा में एक नई पहचान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अजय कुमार झा ने बताया कि फिल्म की कहानी बिल्कुल नई और दिलचस्प है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सक्षम होगी। विक्रांत सिंह राजपूत और संचिता बनर्जी ने भी अपने किरदारों को लेकर उत्साह व्यक्त किया। विक्रांत ने कहा, यह फिल्म मेरे लिए एक खास अनुभव है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह बेहद पसंद आएगी। संचिता बनर्जी ने इसे अपने करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म बताया है।






Comments

अन्य खबरें

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।