लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फेड के ब्याज दर घटाने से शेयर बाजारों में रौनक
फेड के ब्याज दर घटाने से शेयर बाजारों में रौनक
एजेंसी    18 Sep 2025       Email   

मुंबई,... अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही और प्रमुख सूचकांक करीब ढाई महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुये।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 415.21 अंक की बढ़त के साथ 83,108.92 अंक पर खुला और अंत में 320.25 अंक (0.39 प्रतिशत) की तेजी के साथ 83,013.96 अंक पर बंद हुआ। यह ऊपर 83,141.21 अंक और नीचे 82,704.92 अंक तक गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 110.80 अंक की तेजी में 25,441.05 अंक पर खुला और अंत में 93.35 अंक चढ़कर 25,423.60 अंक पर बंद हुआ। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 25,448.95 अंक निचला स्तर 25,329.75 अंक रहा।
फार्मा और आईटी सेक्टरों में सबसे ज्यादा तेजी रही जिनके कारोबार का बड़ा हिस्सा अमेरिका के जुड़ा है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। इसकी उम्मीद पहले से ही की जा रही थी। इस कारण पिछले सप्ताह से ही विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में पूंजी निवेश बढ़ा दिया है। लिवाली के दम पर सेंसेक्स 10 जुलाई के बाद पहली बार 83,000 अंक के ऊपर बंद हुआ है। निफ्टी-50 भी 09 जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर पर रहा।
एचडीएफसी बैंक, इटरनल, इंफोसिस, सनफार्मा, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में ज्यादा तेजी रही। इटरनल का शेयर सबसे अधिक 2.96 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और पावरग्रिड के शेयर भी मजबूत हुये।
सबसे अधिक 1.13 फीसदी की गिरावट टाटा मोटर्स में देखी गयी। ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक भी नुकसान उठाने वाली सेंसेक्स की आठ कंपनियों में शामिल थीं।
चौतरफा लिवाली के बीच निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 0.37 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.29 प्रतिशत की तेजी रही। आईटी और फार्मा के अलावा एफएमसीजी, वित्तीय सेवा, धातु, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में लिवाली रही। वहीं, सार्वजनिक बैंक, तेल एंव गैस और रियलिटी समूहों में बिकवाली का जोर रहा।
विदेशों में एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.15 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। हांगकांग के हैंगसेंग में 1.35 प्रतिशत और चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.15 प्रतिशत की गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 1.22 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.23 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहा था।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर