लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारत-न्यूज़ीलैंड व्यापार वार्ता का तीसरा दौर सम्पन्न, अगली बैठक अक्टूबर में
भारत-न्यूज़ीलैंड व्यापार वार्ता का तीसरा दौर सम्पन्न, अगली बैठक अक्टूबर में
एजेंसी    19 Sep 2025       Email   

नयी दिल्ली,.... भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर तीसरे दौर की वार्ता शुक्रवार को क्वीन्सटाउन में उत्साहजनक रूप से संपन्न हुयी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस वार्ता में दोनों पक्षों ने आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने और एक संतुलित एवं पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते तक पहुंचने की दिशा में काम करने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। वार्ता का चौथा दौर 13-14 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों श्री नरेन्द्र मोदी और श्री क्रिस्टोफर लक्सन के दृष्टिकोण से प्रेरित इन वार्ताओं में द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को गहरा करने के साझा संकल्प को दर्शाया गया है।
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए औपचारिक रूप से इस वर्ष 16 मार्च को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के बीच हुयी बैठक के दौरान शुरू किया गया। बयान में कहा गया है,'तीसरे दौर की बातचीत 15 से 19 सितंबर तक चली जिसमें समझौते के सभी क्षेत्रों पर रचनात्मक चर्चा हुई, कई अध्याय पूरे हुए और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुयी।'
वर्ष 2024-25 में न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 1.3 अरब डॉलर के बराबर रहा, जो सालाना आधार पर लगभग 49 प्रतिशत अधिक है। प्रस्तावित एफटीए से व्यापार प्रवाह को और बढ़ावा मिलने, निवेश संबंधों को बढ़ावा मिलने, आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन को मजबूत करने और दोनों देशों में व्यवसायों के लिए एक विश्वसनीय ढांचा तैयार होने की उम्मीद है।






Comments

अन्य खबरें

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास