लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

"राइज एंड फॉल’: आहाना एस. कुमरा, मां की तस्वीर देखकर रो पड़ीं
"राइज एंड फॉल’: आहाना एस. कुमरा, मां की तस्वीर देखकर रो पड़ीं
एजेंसी    20 Sep 2025       Email   

मुंबई......अभिनेत्री आहाना एस. कुमरा,अमेज़न एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो 'राइज़ एंड फॉल' में अपनी मां की तस्वीर देखकर रो पड़ीं ।
हर एपिसोड के साथ रियलिटी शो राइज एंड फॉल प्रतियोगियों के लिए और चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। घर और परिवार से दूर रहना उनके लिए मानसिक रूप से बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। यह हाल के एपिसोड में साफ नजर आया, जब पेंटहाउस के खिलाड़ियों को उनके परिवार की तस्वीरें दी गईं। सभी प्रतियोगी अपने परिवार के चेहरों को देखकर भावुक हो गए। आहाना एस कुमरा , जिन्होंने इस शो सेरियलिटी शो में पहली बार कदम रखा, अपनी माँ की तस्वीर देखकर पूरी तरह भावुक हो गईं। इतने लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहने के बाद, आहाना अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और माँ को याद करते हुए आँसू बहा बैठीं।
आहाना के आँसू बहते देखकर सह-प्रतियोगी नयनीदीप रक्षित ने उनकी तारीफ की और कहा, “आप अपने परिवार को बहुत गर्व महसूस करा रही हैं।” हाल के एपिसोड में आहाना को एक वर्कर बनकर बेसमेंट में काम करते भी देखा गया। पहले उन्होंने शो में कहा था कि उन्हें बंद जगहों में रहना मुश्किल लगता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आहाना इस नए हिस्से में कैसे खुद को संभालती हैं।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर