नई दिल्ली .... इस साल के अंत में रूस के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आ सकते हैं। दोनों देशों के बीच रूसी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्लानिंग जारी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं सत्र के दौरान रूस के विदेश मंत्री ने भी इस बात की पुष्टि की है। दरअसल, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूएनजीए के 80वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिसंबर में व्लोदिमीर पुतिन भारत की यात्रा करेंगे। दिल्ली के साथ इस यात्रा के संबंध में बात चल रही है। वहीं, इस सत्र को संबोधित करते हुए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत और रूस के संबंधों पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने कगा कि इस साल दिसंबर में राष्ट्रपति पुतिन की नई दिल्ली की योजना बनाई जा रही है। हमारे पास एक बहुत ही व्यापक द्विपक्षी एजेंडा, जिसमें व्यापार, सैन्य, तकनीकी सहयोग, एआई, वित्त, मनवीय मामले, स्वास्थ्य सेवा शामिल है। उन्होंने इस सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल मेरे सहयोगी, जिनसे मैंने कल बात की थी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस का दौरा करेंगे। वहीं, मैं भारत का दौरा करूंगा। हमारे बीच नियमित आदान-प्रदान होता रहता है। वहीं, इस सत्र के दौरान अपने संबोधन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की जमकर तारीफ की।