लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 11 प्रतिशत घटा
कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 11 प्रतिशत घटा
एजेंसी    25 Oct 2025       Email   

मुंबई.... निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का समग्र शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11.42 प्रतिशत घटकर 4,486 करोड़ रुपये रह गया जो एक साल पहले 5,044 करोड़ रुपये था।
बैंक ने शनिवार को जारी वित्तीय परिणामों में बताया कि तिमाही के दौरान कंपनी का परिसंपत्ति पर रिटर्न 1.97 प्रतिशत और इक्विटी पर रिटर्न 10.65 प्रतिशत रहा। इस दौरान, बैंक द्वारा दिया गया शुद्ध ऋण सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 4,62,688 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, औसत कुल जमा 14 फीसदी की वृद्धि के साथ 5,10,538 करोड़ रुपये रहा। सावधि जमा 20 प्रतिशत बढ़कर 3,11,889 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।
दूसरी तिमाही के अंत में चालू खाता बचत खाता (कासा) अनुपात 42.3 प्रतिशत रही। ऋण बनाम जमा अनुपात 87.5 प्रतिशत पर रहा। बैंक के ग्राहकों की संख्या 5.2 प्रतिशत रही।
बैंक ने बताया कि तिमाही के दौरान उसकी ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय चार प्रतिशत बढ़कर 7,311 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक वासवानी ने एक प्रश्न के उत्तर में स्वीकार किया कि बैंक का मुनाफा घटने में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए), मानक परिसंपत्ति और अन्य मदों में किये गये प्रावधानों का काफी योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक ने कुल 1,674.37 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था जो गत 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में घटकर 2,416.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एकल आधार पर बैंक का मुनाफा एक साल पहले के 3,343.72 करोड़ रुपये से घटकर 3,253.33 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान उसका सकल एनपीए अनुपात 1.49 प्रतिशत से घटकर 1.39 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए अनुपात 0.43 प्रतिशत से घटकर 0.32 प्रतिशत रह गया।
कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ एक साल पहले के 360 करोड़ रुपये से घटकर 49 करोड़ रुपये रह जाने के बारे पूछे गये एक सवाल के जबाव में कोटक सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जयदीप हंसराज ने बताया कि इसमें एक बड़ा कारक यह रहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में जीवन बीमा पर कर शून्य करने की घोषणा के बाद आया ठहराव था।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा