लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

देश की श्रमिक शक्ति का विश्वास है ईपीएफओ : मांडविया
देश की श्रमिक शक्ति का विश्वास है ईपीएफओ : मांडविया
एजेंसी    01 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली.... केंद्रीय श्रम ,रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) केवल एक कोष नहीं है बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा में भारत की श्रमिक शक्ति के भरोसे का प्रतिनिधित्व करता है।

श्री मांडविया ने आज यहां ईपीएफओ के 73वां स्थापना दिवस समारोह में भारत के कार्यबल की सामाजिक और वित्तीय भलाई सुनिश्चित करने में ईपीएफओ की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना की। उन्होंने संगठन से आग्रह किया कि वह नए उद्देश्य और दूरदर्शिता के साथ "नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण में एक नया अध्याय लिखे।

उन्होंने कहा कि ईपीएफओ केवल एक कोष नहीं है बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा में भारत के कार्यबल के विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। इस स्थापना दिवस के अवसर पर, यह सभी अधिकारियों को नयी प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करेगा तथा आने वाले वर्षों के लिए एक दृष्टिकोण तैयार करने के लिए प्रेरित करेगा। यह दृष्टिकोण ईपीएफओ की संकल्प से सिद्धि की यात्रा का मार्गदर्शन करेगा।

डॉ. मांडविया ने ज़ोर दिया किदक्षता, पारदर्शिता और सहानुभूति ईपीएफओ के परिवर्तन की प्रेरक शक्तियाँ बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हर सुधार स्पष्ट और सरल शब्दों में कर्मचारियों तक पहुँचना चाहिए ताकि परिवर्तन का प्रभाव उनके जीवन में सीधे महसूस हो। ईपीएफओ को सेवा वितरण में निष्पक्षता, गति और संवेदनशीलता सुनिश्चित करके नागरिकों का विश्वास मज़बूत करना जारी रखना चाहिए। आइए, हम विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ते हुए सामाजिक सुरक्षा में वैश्विक मानक स्थापित करें।"

इस अवसर पर, डॉ. मांडविया ने ईपीएफओ की यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक, "स्टेट प्रोफाइल 2025" और "रीइमेजिनिंग गवर्नेंस" का भी विमोचन किया। इस अवसर पर एक विशेष डाक कवर का भी अनावरण किया गया।






Comments

अन्य खबरें

6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली
6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली

नयी दिल्ली.... सांसद खेल महोत्सव 2025 - पूर्वी दिल्ली 6 नवंबर 2025 को ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में शुरू होगा, जो राष्ट्रीय राजधानी में खेलों और एथलेटिक्स के एक भव्य उत्सव का सूत्रपात करेगा। भारत को एक

रुपया सात पैसे मजबूत
रुपया सात पैसे मजबूत

मुंबई... लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.70 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा सोमवार को 6.50 पैसे

देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 197 गीगावाट हुयी
देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 197 गीगावाट हुयी

नयी दिल्ली.... पिछले एक दशक में भारत की नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) क्षमता में असाधरण बढ़ोतरी हुई है और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता वर्ष 2014 के 35 गीगावाट से बढ़कर अब 197 गीगावाट से अधिक हो गयी

अडानी पोर्ट्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़
अडानी पोर्ट्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़

अहमदाबाद.... अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 3,120 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के