लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
अभिषेक शर्मा ने टी20 में कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
एजेंसी    08 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली ... भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों में अपने 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए, जो किसी भी फुल-मेम्बर (शीर्ष 10 टीमें) टीम के बल्लेबाज के लिए सबसे तेज उपलब्धि है। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव (573 गेंद) और फिल सॉल्ट (599 गेंद) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा, भारतीय बल्लेबाजों में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने के मामले में भी अभिषेक दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 28 पारियों में हासिल किया। उनसे आगे केवल विराट कोहली (27 पारियां) हैं, जबकि केएल राहुल (29) और सूर्यकुमार यादव (31) उनके बाद हैं। अभिषेक का यह रिकॉर्ड उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और लगातार प्रदर्शन का प्रमाण है। 






Comments

अन्य खबरें

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय