लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

एसआईआर के चलते गयी 16 बीएलओ की जान : राहुल गांधी
एसआईआर के चलते गयी 16 बीएलओ की जान : राहुल गांधी
एजेंसी    23 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली.... कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम मे लगे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौत को लेकर सरकार और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
कांग्रेस नेता श्री गांधी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए एसआईआर को जुल्म बताया। उन्होंने चुनाव आयोग को आधुनिक तकनीक ना अपनाते हुए कागज़ों पर काम करने का भी आरोप लगाया।
श्री गांधी ने कहा कि एसआईआर एक सोची-समझी चाल है, जहां नागरिकों को परेशान किया जा रहा है और बूथ लेवल अधिकारियों की अनावश्यक दबाव से मौतों को "कॉलैटरल डैमेज" मान कर अनदेखा कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने देश भर में अफ़रा-तफ़री मचा रखी है, जिसका नतीजा ये है कि तीन हफ्तों में 16 बीएलओ की जान चली गई। हार्ट अटैक, तनाव और आत्महत्या ये थोपा गया ज़ुल्म है।
श्री गांधी ने चुनाव आयोग पर षडयंत्र रचने का अरोप लगाते हुये कहा कि सत्ता की रक्षा में लोकतंत्र की बलि है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने ऐसा सिस्टम बनाया है जिसमें नागरिकों को खुद को तलाशने के लिए 22 साल पुरानी मतदाता सूची के हज़ारों स्कैन पन्ने पलटने पड़ें। मक़सद साफ़ है, सही मतदाता थककर हार जाए, और "वोट चोरी" बिना रोक-टोक जारी रहे।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर बनाता है, मगर भारत का चुनाव आयोग आज भी काग़ज़ों का जंगल खड़ा करने पर ही अड़ा है।
उल्लेखनीय है कि देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बीच बूथ लेवल अफसरों (बीएलओ) की मृत्यु चिंता का कारण बन गई हैं। एसआईआर के मसले पर कांग्रेस समेत विपक्षी दल चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर