लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सर चौधरी छोटूराम की जयंती पर जाट–गुर्जर एकता सम्मेलन में देशभर से जुटे प्रतिनिधि
सर चौधरी छोटूराम की जयंती पर जाट–गुर्जर एकता सम्मेलन में देशभर से जुटे प्रतिनिधि
एजेंसी    23 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली.... किसानों के मसीहा दीनबंधु सर चौधरी छोटूराम की 145वीं जयंती के अवसर पर रविवार को राजधानी दिल्ली के मावलंकर हॉल में ऐतिहासिक जाट–गुर्जर एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पहली बार आयोजित इस संयुक्त सम्मेलन में दिल्ली सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं चौधरी छोटूराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सम्मेलन का संचालन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने किया, जबकि आयोजन व्यवस्था में धर्मवीर सिंह का विशेष योगदान रहा।
सम्मेलन की अध्यक्षता रामेश्वर सरपंच ने की। मंच पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, डॉ. यशवीर सिंह (अध्यक्ष, गुर्जर महासभा), युद्धवीर सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय जाट महासभा) तथा समाजसेवी चौधरी राजाराम मील समेत अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने जाट और गुर्जर समाज के साझा इतिहास, सामाजिक योगदान और दोनों समाजों के बीच एकता को मजबूत करने पर बल दिया। बाबू राम आर्य, राजपाल कसाना, सुधीर पंवार, राजेश चौधरी, सत्यवती, राजेंद्र सुरा सहित कई वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों जैसे- दहेज, मृत्युभोज और नशे पर रोक लगाने का संकल्प दोहराया।
पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज को आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत होना होगा, साथ ही "कलम की ताकत" यानी शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। डॉ. यशवीर सिंह ने दोनों समाजों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता जताई।
युद्धवीर सिंह ने कहा कि दोनों समाज के गोत्र एक ,कार्य क्षेत्र कृषि रहा ,पूर्वज एक है लेकिन फिर भी एक दूसरे के बीच एकता नहीं होने दे रहे ताकि राजनीतिक रोटी सेंकी जा सके। उन्होंने कहा कि जाट- गुर्जर एक ही पूर्वजों की संतान हैं। उन्होंने भाईचारे पर जोर देते हुए एक रहने का आह्वान किया। इस दौरान अन्य प्रदेशों में भी जाट और गुर्जर सम्मेलन आयोजित किये जायेगे।
सम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जाट–गुर्जर एकता देश के किसानों और जवानों के लिए महत्वपूर्ण संदेश है। सम्मेलन में धर्मवीर सिंह, हिम्मत सिंह गुर्जर, राजपाल सिंह कसाना ,बाबू सिंह आर्य , मोहित चौधरी, सुभाष चौधरी, परमेन्द्र अवाना, रविंद्र सिंह, देवी सिंह, चरण सिंह सहित दोनों समाजों के अनेक सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर