लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में रविवार को प्रचार में जुटे दिल्ली भाजपा के दिग्गज
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में रविवार को प्रचार में जुटे दिल्ली भाजपा के दिग्गज
एजेंसी    23 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली.... दिल्ली नगर निगम उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के डोर टू डोर संपर्क अभियान के साथ ही रविवार को मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी सहित विभिन्न नेताओं ने 50 बैठकों एवं नुक्कड सभाओं को सम्बोधित किया l
उपचुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंत्री ने कहा विनोद नगर की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व पार्षद को टिकट देकर मतदाताओं को जो चुनौती दी है उसका वो उन्हें हराकर मुंह तोड़ जवाब देंगे ।
सभी 12 वार्डों के प्रत्याशियों ने सुबह 7.30 बजे से स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अशोक विहार एवं द्वारका बी वार्डों में सांसद प्रवीन खंडेलवाल एवं कमलजीत सहरावत के साथ पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंतिम क्षण तक मेहनत करके वोटर लिस्ट को क्रास चैक करके मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने रविवार को सात बैठकें एवं जनसभाएं कीं। मुख्य मंत्री ग्रेटर कैलाश वार्ड के मतदाताओं से सीधा संवाद कर विकास एवं रखरखाव पर चर्चा की जिसमें वार्ड से जुड़े आर.डब्लूए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में सांसद बाँसुरी स्वराज, विधायक शिखा रॉय एवं जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अशोक विहार एवं द्वारका बी वार्डों में संगठात्मक बैठकों को सम्बोधित किया तो वहीं ग्रेटर कैलाश में आर.डब्लू.ए. से जनसंवाद किया ।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि संगम विहार ए एवं नारायणा वार्डों के प्रचार में मतदाताओं से ट्रिपल इंजन सरकार से जुड़कर क्षेत्र की जल समस्या के समाधान एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने की राह आसान करने की अपील करती हूं ।
दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में पार्टी के प्रचार को मिल रहे जनसमर्थन के आधार पर कहा कि पार्टी का आकलन है की भाजपा 12 वार्डों में 11 वार्ड का चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि इसका एक बड़ा कारण है पार्टी की संगठनात्मक शक्ति जो अपने वोटर को पहचान कर वोट डलवाने की काबिलियत रखती है l
सांसद मनोज तिवारी ने इस मौके पर कहा कि भाजपा दिल्ली की अर्थव्यवस्था में पूर्वांचल समाज की भूमिका का महत्व समझती है और इसका सीधा लाभ पूर्वांचल वासियों की कॉलोनियों के विकास के रूप में दिखेगा l
केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे दमखम से चुनाव लड़कर 2022 के चुनाव से बड़ी जीत दर्ज करवायें ताकि आम आदमी पार्टी के भाजपा विरोधी अभियान की हवा निकल जाये ।
इस मौके पर रामवीर सिंह विधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, रविन्द्र इंद्राज के साथ कई विधायक भी प्रचार में जूटे।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर