लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इंडिगो की एक महीने में 1,232 उड़ानें रद्द होने के बाद डीजीसीए ने दी "शिड्यूल में नियंत्रित बदलाव" की अनुमति
इंडिगो की एक महीने में 1,232 उड़ानें रद्द होने के बाद डीजीसीए ने दी "शिड्यूल में नियंत्रित बदलाव" की अनुमति
एजेंसी    03 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली.... निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की नवंबर में 1,232 उड़ानें रद्द होने और बड़ी संख्या में उड़ानों में देरी के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उसे "शिड्यूल में नियंत्रित बदलाव" की अनुमति दी है।
एयरलाइंस ने बुधवार शाम मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि पिछले दो दिन से विभिन्न कारणों से उसकी उड़ानों में व्यवधान आ रहा है। इसके लिए "शिड्यूल में नियंत्रित बदलाव" किये जा रहे हैं जो अगले 48 घंटे तक यानी शुक्रवार शाम तक जारी रहेंगे। इस दौरान यात्रियों को परेशानी हो सकती है, लेकिन एयरलाइंस को अपने परिचालन को सामान्य और समय पर करने में मदद मिलेगी। उसने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है या रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है।
इस बीच डीजीसीए ने भी एक बयान जारी कर बताया कि उसने इंडिगो को क्रू के रोस्टर और आराम संबंधी नये नियमों का पालन करने के उपाय लागू करने की अनुमति दे दी है। इसके तहत एयरलाइंस नियमों का पालन करते हुए क्रू प्लानिंग और रोस्टरिंग को मजबूत करेगी, स्लॉट के प्रबंधन के लिए एटीसी और हवाई अड्डों के साथ समन्वय करेगी और दो उड़ानों के बीच के समय तथा व्यवधान प्रबंधन में सुधार करेगी।
नियामक ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की 1,232 उड़ानें रद्द रही थीं। इसमें 755 उड़ानें चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता के कारण, 92 एटीसी सिस्टम में खराबी और 258 हवाई अड्डे पर स्लॉट की कमी के कारण रद्द करनी पड़ी थी।
समय पर उड़ान भरने के मामले में भी उसका प्रदर्शन अक्टूबर के 84.1 प्रतिशत से घटकर नवंबर में 67.70 प्रतिशत रह गया था।
बुधवार शाम तक देशभर में इंडिगो की 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं और करीब इतनी ही उड़ानों में देरी हुई है। दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, इंडिगो की गुरुवार को भी कम से कम 18 उड़ानें रद्द रहेंगी।






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य