लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इंडिगो की एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द, चार सदस्यीय जांच समिति गठित
इंडिगो की एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द, चार सदस्यीय जांच समिति गठित
एजेंसी    05 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली.... चालक दल की कमी और परिचालन संबंधी समस्या से जूझ रही इंडिगो की शुक्रवार को देश भर में "1,000 से अधिक" उड़ानें रद्द रही जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।




नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले की जांच के लिए एक संयुक्त महानिदेशक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसके अलावा इंडिगो के ऑपरेशनल नियंत्रण केंद्रों में डीजीसीए की टीमों की तैनाती की जायेगी जो उड़ानों में देरी/उड़ानें रद्द होने और प्रभावित यात्रियों के लिए गयी व्यवस्था की निगरानी करेगी।


 


शनिवार को भी करीब सैकड़ों उड़ानों के रद्द रहने की आशंका है।


 


इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एलबर्स ने एक वीडियो मैसेज में प्रभावित यात्रियों से माफी मांगते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों में एयरलाइंस ने परिचालन संबंधी गंभीर समस्या का सामना किया है और यह संकट लगातार बढ़ता गया। इसमें 05 दिसंबर सबसे अधिक प्रभावित दिन रहा जब 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।


 


उन्होंने कहा कि सुधार के पिछले सभी प्रयास विफल होने के बाद कंपनी ने नये सिरे से शुरुआत करने का फैसला किया और आज सभी विमानों तथा चालक दल के सदस्यों को उस जगह पर रखा गया है जहां से उन्हें शनिवार की सुबह यात्रा शुरू करनी चाहिये।


 


श्री एलबर्स ने बताया कि शनिवार को 1,000 से कम उड़ानें रद्द होने की उम्मीद है, और 10 से 15 दिसंबर के बीच स्थिति पूरी तरह सामान्य होने का अनुमान है। बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा।


 


दिल्ली हवाई अड्डे पर 225 उड़ानें (135 प्रस्थान और 90 आगमन) रद्द रहीं। मुंबई में 104 उड़ानें (53 प्रस्थान और 51 आगमन) रद्द की गयीं।


 


अहमदाबाद में 131 उड़ानें,वाराणसी में 22, मेंगलुरु हवाई अड्डे पर 17, त्रिवेंद्रम में 16 और जम्मू में 11 और श्रीनगर में 10 उड़ानें रद्द हुईं। अन्य शहरों में भी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की गयीं।


 


लोगों की परेशानी और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय ने पायलटों को हर सप्ताह दिये जाने वाले अनिवार्य विश्राम संबंधी नियमों में बदलाव किया है। उसने अनिवार्य विश्राम अवधि को साप्ताहिक अवकाश के साथ मिलाने की मनाही संबंधी अपना आदेश वापस ले लिया है।


 


इसके अलावा इंडिगो को नाइट ड्यूटी संबंधी कुछ प्रावधानों के अनुपालन में 26 फरवरी तक रियायत दी गयी है। नियामक ने एयरलाइंस से चालक दल के सदस्यों की संख्या जल्द से जल्द बढ़ाने की हिदायत दी है। साथ ही उससे हर पखवाड़े स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा गया है।


 


डीजीसीए ने नियुक्त परीक्षक के तौर पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण कर रहे पायलटों को भी फरवरी तक चालक दल में शामिल करने की अनुमति दी है।


 


इंडिगो को 12 पायलट इस समय फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर के तौर पर डीजीसीए में प्रतिनियुक्त हैं। नियामक ने एक सप्ताह के लिए उन्हें रिलीज करने का फैसला किया है ताकि एयरलाइंस को परिचालन पटरी पर लाने में मदद मिल सके।


 


इंडिगो ने यात्रियों को 05 से 15 दिसंबर तक के टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा वापस करने की बात कही है। साथ ही कहा है कि इस अवधि के टिकट रिशिड्यूल कराने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर