लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारत-रूस में प्रवासी मामलों, स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा सहित महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
भारत-रूस में प्रवासी मामलों, स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा सहित महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
एजेंसी    05 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली.... रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनो देशों के बीच जिन 16 समझौतों पर परस्पर सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं उनमें स्वास्थ्य, प्रवासी मामले, खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, समुद्री क्षेत्र तथा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रमुख हैं।
भारत तथा रूस के बीच अस्थायी श्रम गतिविधि बढ़ाने को लेकर प्रवासी मामलों और गतिशीलता के क्षेत्र में समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है जिसके तहत नागरिक परस्पर अस्थायी श्रम गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। समझौते से अनियमित प्रवासियों के मामले से निपटने में परस्पर सहयोग किया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल, चिकित्सा शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भी समझौता हुआ है। खाद्य सुरक्षा उपभोक्ता अधिकार संरक्षण और मानव कल्याण पर निगरानी के लिए संघीय सेवा के बीच भी समझौता हुआ है जो समुद्री सहयोग बढाएगा और ध्रुवीय जल में परिचालन करने वाले जहाजों के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में प्रशिक्षण में मदद करेगा। इसके लिए भारत के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय तथा रूस के परिवहन मंत्रालय के बीच समझौता हुआ है। उर्वरक क्षेत्र में भी इसी तरह के समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।
सीमा शुल्क और वाणिज्य क्षेत्र के समझौते में भारत और रूस के बीच माल और वाहनों के संबंध में पूर्व-आगमन सूचना के आदान-प्रदान में सहयोग मिलेगा। शैक्षणिक सहयोग के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान, पुणे और उच्च शिक्षा के संघीय राज्य स्वायत्त शैक्षिक संस्थान 'नेशनल टॉम्स्क स्टेट यूनिवर्सिटी', टॉम्स्क के बीच वैज्ञानिक और अकादमिक सहयोग पर समझौता हुआ है।
मीडिया सहयोग के लिए प्रसार भारती और संयुक्त स्टॉक कंपनी गज़प्रोम-मीडिया होल्डिंग के बीच प्रसारण पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किये गये हैं। दोनों देशों के बीच प्रसारण क्षेत्र में सहयोग के लिए प्रसार भारती और बिग एशिया मीडिया समूह के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। भारत के प्रसार भारती तथा रूस के एएनओ 'टीवी-नोवोस्ती' के बीच प्रसारण पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है।
राष्टपति पुतिन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कुछ घोषणाएं भी हुई हैं जिनमें 2030 तक भारत-रूस आर्थिक सहयोग के रणनीतिक क्षेत्रों के विकास के लिए कार्यक्रम तैयार करना, रूसी का इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने के फ्रेमवर्क समझौते को अपनाना, राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी और त्सारित्सिनो राज्य वास्तुकला के साथ ही कला और लैंडस्केप संग्रहालय-रिजर्व, मास्को है। फैब्रिक ऑफ टाइम प्रदर्शनी के लिए समझौता, पारस्परिक आधार पर रूसी नागरिकों को निःशुल्क 30 दिनों का ई-पर्यटक वीज़ा प्रदान करना तथा रूसी नागरिकों को निःशुल्क आधार पर समूह पर्यटक वीज़ा प्रदान करना शामिल है।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर