लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इंडिगो ने एक दिन में एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं, शनिवार को भी जारी रहेगी परेशानी
इंडिगो ने एक दिन में एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं, शनिवार को भी जारी रहेगी परेशानी
एजेंसी    05 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली.... चालक दल की कमी और परिचालन संबंधी समस्या से जूझ रही इंडिगो ने शुक्रवार को देश भर में "1,000 से अधिक" उड़ानें रद्द कीं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को भी सैकड़ों उड़ानें रद्द रहने की आशंका है।
इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एलबर्स ने एक वीडियो मैसेज में प्रभावित यात्रियों से माफी मांगते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों में एयरलाइंस ने परिचालन संबंधी गंभीर समस्या का सामना किया है और यह संकट लगातार बढ़ता गया। इसमें 05 दिसंबर सबसे अधिक प्रभावित दिन रहा जब 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
उन्होंने कहा कि सुधार के पिछले सभी प्रयास विफल होने के बाद कंपनी ने नये सिरे से शुरुआत करने का फैसला किया और आज सभी विमानों तथा चालक दल के सदस्यों को उस जगह पर रखा गया है जहां से उन्हें शनिवार की सुबह यात्रा शुरू करनी चाहिये।
श्री एलबर्स ने बताया कि शनिवार को 1,000 से कम उड़ानें रद्द होने की उम्मीद है, और 10 से 15 दिसंबर के बीच स्थिति पूरी तरह सामान्य होने का अनुमान है। बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना होने वाली इंडिगो की 135 और आने वाली 90 घरेलू उड़ानें रद्द रहीं। मुंबई से जाने वाली 250 से अधिक उड़ानें रद्द की गयीं। अन्य शहरों में भी बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की गयीं।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करायेगी।
लोगों की परेशानी और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय ने पायलटों को हर सप्ताह दिये जाने वाले अनिवार्य विश्राम संबंधी नियमों में बदलाव किया है। उसने अनिवार्य विश्राम अवधि को साप्ताहिक अवकाश के साथ मिलाने की मनाही संबंधी अपना आदेश वापस ले लिया है।
इसके अलावा इंडिगो को नाइट ड्यूटी संबंधी कुछ प्रावधानों के अनुपालन में 26 फरवरी तक रियायत दी गयी है। नियामक ने एयरलाइंस से चालक दल के सदस्यों की संख्या जल्द से जल्द बढ़ाने की हिदायत दी है। साथ ही उससे हर पखवाड़े स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा गया है।
इंडिगो ने यात्रियों को 05 से 15 दिसंबर तक के टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा वापस करने की बात कही है। साथ ही कहा है कि इस अवधि के टिकट रिशिड्यूल कराने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर