लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कोटा-नागदा रेल खंड पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
कोटा-नागदा रेल खंड पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
एजेंसी    31 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली .... अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपने अपनी सर्वोच्च रफ्तार 180 किलो मीटर प्रति घंटे के लक्ष्य को हासिल कर लिया है।
रेलवे की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के कोटा और मध्य प्रदेश के नागदा रेल खंड पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। सोलह कोच वाली इस ट्रेन में आरामदायक सीट, आधुनिक शौचालय, स्वचालित दरवाजे, एडवांस्ड सस्पेंशन (उन्नत निलंबन), सीसीटीवी से निगरानी और वर्ल्ड-क्लास लंबी दूरी की यात्रा के लिए अग्निशमन सुरक्षा प्रणाली जैसी सुविधाएं हैं।
रेलवे ने बताया है कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की देखरेख में स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह ट्रायल कोटा-नागदा सेक्शन पर किया गया। इस दौरान ट्रेन ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति हासिल की, जो उन्नत और आत्मनिर्भर रेल प्रौद्योगिकी की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
रेलवे ने बताया है कि ट्रायल के दौरान तकनीक का व्यापाक मूल्यांकन किया गया, जिसमें राइड स्थिरता, ऑसिलेशन, कंपन व्यवहार, ब्रेकिंग प्रदर्शन, आपातकालीन ब्रेकिंग सिस्टम, सुरक्षा प्रणालियों और अन्य महत्वपूर्ण मापदंडों का आकलन शामिल था। हाई स्पीड पर ट्रेन का प्रदर्शन पूरी तरह संतोषजनक पाया गया, और सीआरएस ने परीक्षण को सफल घोषित किया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस ट्रेन के हाई-स्पीड ट्रायल का एक वीडियो साझा किया, जिसमें कोटा-नागदा सेक्शन पर 180 किमी प्रति घंटे की गति से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दौड़ते हुए दिखाया गया है।
श्री वैष्णव की ओर से साझा किये गये वीडियो में पानी के गिलास की स्थिरता का प्रदर्शन भी दिखाया गया, जिसमें पानी से भरे गिलास हाई स्पीड पर भी बिना गिरे स्थिर रहे, जो इस नई पीढ़ी की ट्रेन की उन्नत राइड गुणवत्ता, बेहतर सस्पेंशन और तकनीकी समक्षता को प्रदर्शित करता है।
रेलवे ने बताया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को कवच से लैस लिया गया है। इसके साथ ही इसमें क्रैशप्रूफ और झटके-रहित सेमी परमानेंट कपलर और एंटी क्लाइंबर्स लगे हैं। हर कोच के आखिर में फायर बैरियर दरवाजे लगे हैं। आग से बेहतर सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिकल कैबिनेट और टॉयलेट में एयरोसोल आधारित आग का पता लगाने और बुझाने वाली प्रणाली लगाई गई है। वहीं ऊर्जा बचाने के लिए रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम लगाए गए हैं। एयर कंडीशनिंग यूनिट में स्वदेशी रूप से विकसित यूवीड-सी लैंप आधारित कीटाणुशोधन प्रणाली लगायी गयी है। सेंट्रली कंट्रोल्ड ऑटोमैटिक प्लग दरवाजे और पूरी तरह से सील किए गए चौड़े गैंगवे लगे हुए हैं। इसके सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में यात्री और ट्रेन प्रबंधक/लोको पायलट के बीच बातचीत के लिए इमरजेंसी टॉक-बैक इकाई लगायी गयी है। दिव्यांग यात्रियों के लिए दोनों तरफ ड्राइविंग कोच में एक खास टॉयलेट की व्यवस्था की गयी है। ऊपरी सीट पर आसानी से चढ़ने के लिए एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई सीढ़ियां लगायी गयी हैं।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन