लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली-देहरादून में प्रदर्शन करेगी उत्तराखंड कांग्रेस
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली-देहरादून में प्रदर्शन करेगी उत्तराखंड कांग्रेस
एजेंसी    02 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली... उत्तराखंड कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तथा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को एक साथ प्रदर्शन करेगी।
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को इस हत्याकांड को राज्य की जनता की अस्मिता से जुड़ा मुद्दा बताया और कहा कि अंकिता भंडारी कांड के वीआईपी आरोपियों के नाम अब सामने आ गये हैं। सरकार को इस मामले में तत्काल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) से पूरे प्रकारण की जांच करानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कारसिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस चार जनवरी को एक साथ दिल्ली और देहरादून में विशाल प्रदर्शन करेगी। देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता परेड ग्राउंड एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास की तरफ प्रदर्शन करते हुए कूच करेंगे तथा दिल्ली में ऐतिहासिक जंतर मंतर पर उत्तराखंड के प्रवासी प्रदर्शन कर धरना देंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तराखंड सरकार इस मामले में अगर सीबीआई जांच के आदेश नहीं देती है तो दिल्ली और देहरादून के आंदोलनकारी विरोध प्रदर्शन के अगले क्रम में चक्का जाम करेंगे। उनका कहना था कि सरकार तब भी मामले की जांच के आदेश नहीं देती है तो सभी विपक्षी दल एकसाथ 'उत्तराखंड बंद'पर विचार करेंगे।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन