लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बजट में गिरावट वाले क्षेत्रों में सुधार के उपायों की उम्मीद : खरगे
बजट में गिरावट वाले क्षेत्रों में सुधार के उपायों की उम्मीद : खरगे
एजेंसी    31 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली.... कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि रविवार को पेश होने वाले बजट 2026 में उन्हें उन सब आर्थिक क्षेत्रों के लिए वास्तविक समाधान पेश किए जाने की उम्मीद है जिनमें गिरावट के संकेत नजर आ रहे हैं।
श्री खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मोदी सरकार 'विरासत' के पीछे नहीं छिप सकती क्योंकि उनकी अपनी विरासत ने पूरी अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व गड़बड़ी में धकेल दिया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए सवाल किया "सत्ता के 12 साल के बाद का यह आपका 12वां बजट है। क्या यह बजट संकट का समाधान करेगा, या देश कष्ट सहता रहेगा। उन्होंने कहा, 'गड़बड़ आपकी है, विरासत आपकी है। अब समाधान है तो बताएं।"
आर्थिक सर्वेक्षण और सरकारी डेटा में गिरावट के कई आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कई मुद्दे गिनाए और कहा कि विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि यूपीए के शासनकाल के 7.4 प्रतिशत से घटकर मोदी शासन में 3.54 प्रतिशत रह गई। 'मेक इन इंडिया' विफल रहा, विनिर्माण जीडीपी में 13 प्रतिशत पर अटका है जबकि 25 प्रतिशत का वादा था।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में युवा बेरोजगारी गंभीर रूप ले चुकी है। युवा महिलाओं में 26.3 प्रतिशत और पुरुषों में 15.8 प्रतिशत बेरोजगारी है। निर्यात वृद्धि यूपीए के 457 प्रतिशत से घटकर 127 प्रतिशत रह गई। वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 80 साल में सबसे कम रह गई है और व्यापार घाटा 41.7 अरब डॅालर के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है।
श्री खरगे ने कहा कि निजी क्षेत्र की मजदूरी 15 साल में सबसे कम बढ़ी है और घरेलू बचत 7.4 प्रतिशत से घटकर 5.3 प्रतिशत हो गई। रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर है और लगातार चार महीने से एफडीआई नकारात्मक बनी हुई है। राजमार्ग निर्माण लक्ष्य का 51 प्रतिशत अधूरा है।






Comments

अन्य खबरें

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक