लखनऊ (डीएनएन)। हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन बजरंग सेवा समिति के सहयोग से शनिवार को अवध विहार योजना में सरयू एन्क्लेव के सामने रोटरी संख्या 8 स्थित पार्क में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूजनीय महंत सिद्धेश्वरानन्द गिरी जी महराज, विशिष्ट अतिथि कथा वाचक पंडित राम प्रकाश ओझा व मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता व समाजसेवी अश्वनी उपाध्याय ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संचालन एडवोकेट अरविन्द त्रिपाठी ने किया। मुख्य वक्ता अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि सभी विद्यालयों में प्रार्थना को बदलकर अब समय आ गया है कि नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे..... होनी चाहिए। सह संयोजिका मीना सिंह, कार्यक्रम संयोजक अनन्त राम मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लोक भारती के राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख कमलेश कुमार गुप्ता, जिला प्रचारक दौलत, नगर संघ चालक डॉ देवेश, भाग अपार्टमेंट प्रमुख अरविन्द, मंतोष, सह नगरकार्यवाह करुणा शंकर, नगर प्रचार प्रमुख वागीश, डॉ हृदयेश बिहारी, सुरेश दत्त दूबे, नीलम इंसान, रमेश, सुजीत, मोनू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ये जानकारी मीडिया प्रभारी अमलेश राय ने दी।