लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पंजाब के कपड़े यूरोप में बिकेंगे, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला
पंजाब के कपड़े यूरोप में बिकेंगे, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला
एजेंसी    01 Feb 2026       Email   

नई दिल्ली ... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदासिया समाज के जालंधर स्थित सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां  मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छूकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मेरा रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां (मैं पंजाब की धरती को नमन करता हूं)। आज पेश हुए बजट में पंजाब को मिले लाभ का जिक्र किया। साथ ही यूरोपीय यूनियन के साथ हुई ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि अब पंजाब में बने कपड़े और सामान यूरोप के बाजारों में बिकेगा। पीएम मोदी ने 33 मिनट कार्यक्रम को संबोधित किया। इसमें रविदास की वाणी से 3 श्लोक पढ़े। काशी (वाराणसी), मध्यप्रदेश और पंजाब में संत रविदास की सेवा करने की बात दोहराई। रविदासिया समाज के साथ वाल्मीकि समाज को भी साधा। वाल्मीकि समाज को साधने के लिए अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने की बात बताई। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डेरे के प्रबंधक ने कहा कि हम क्करू के आने से बहुत खुश हैं। पहली बार कोई प्रधानमंत्री हमारे बीच आया। इससे पहले क्करू दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने पहले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरू रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने का उद्घाटन किया। इसके बाद लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम ने कहा मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि सेः आप सभी जानते हैं कि मेरा रिश्ता उस काशी से है, जो संत रविदास की जन्मभूमि है। काशी ने मुझे सेवा का मौका दिया। काशी के उन घाटों को मैंने छुआ है, जहां गुरु रविदास ने शिक्षा ली। यहीं से संत रविदास ने कहा था- मन चंगा तां कठौती च गंगा।हमारी सरकार ने संत निरंजन दास को सम्मानित कियाः संत श्री पीपल दास जी, संत श्री श्रवण दास जी के चलते गुरु रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचे। 






Comments

अन्य खबरें

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक