लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यूपी के 10 जिलों में बारिश, 4 में ओले गिरे, कोहरे में 6 हादसे, 11 गाड़ियां टकराईं
यूपी के 10 जिलों में बारिश, 4 में ओले गिरे, कोहरे में 6 हादसे, 11 गाड़ियां टकराईं
एजेंसी    03 Feb 2026       Email   

लखनऊ .... यूपी में मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ और कानपुर में दिन में अंधेरा छा गया। रिमझिम बारिश के बीच आंधी जैसी तेज हवाएं चलीं। सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स और टिन शेड गिर गए। कई जगह जलभराव के हालात बन गए। मंगलवार तड़के औरैया, जालौन समेत 10 जिलों में भी झमाझम बारिश हुई। उन्नाव, चित्रकूट, हरदोई और इटावा में आधे घंटे तक ओले गिरे। सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते और रेन कोट का सहारा लेते नजर आए। 
सीएम योगी ने अधिकारियों को बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने को कहा है। वहीं, अलीगढ़, मैनपुरी, बुलंदशहर समेत 20 जिलों में कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। सड़क, रेल और हवाई यातायात चरमरा गया है। लखनऊ समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 25 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स देरी से उड़ रही हैं। उन्नाव समेत 6 जिलों में 15 गाड़ियां टकराईं। पीलीभीत में ट्रक ने किसान को कुचल दिया। आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। कई लोग जख्मी हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक, देर रात पश्चिमी विक्षोभ और एक एंटी साइक्लोन मिलने की वजह से बादलों की शृंखला बन गई है। इस वजह से बारिश हो रही है। वहीं, कृषि विशेषज्ञ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि तेज हवा, बारिश और ओलों की वजह से गेहूं और गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। सरसों और सब्जियों की फसल भी सड़ने लगी है। दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, ठंड बढ़ेगी लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया उत्तराखंड और नेपाल में हो रही भारी बर्फबारी का सीधा असर यूपी के तराई और मैदानी जिलों पर पड़ रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से शुरू हुई बूंदाबांदी का दायरा बुदेलखंड, विंध्य क्षेत्र, प्रयागराज मंडल तक पहुंच गया है।






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य