लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

एनसीईआरटी को
एनसीईआरटी को 'डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी' का दर्जा मिला, अब डिग्री भी दे सकेगा
एजेंसी    03 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली... शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को 'डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी' (मानित विश्वविद्यालय) घोषित कर दिया है। इस दर्जे के बाद अब यह संस्था डिग्री भी दे सकेगी।
इस नये दर्जे से एनसीईआरटी का काम सिर्फ स्कूली पाठ्यक्रम बनाने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अब
यह संस्था डॉक्टरेट और नये तरह के कोर्स समेत कई तरह के अकादमिक कार्यक्रम भी शुरू कर सकेगी। तीस मार्च को शिक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की। इसमें एनसीईआरटी और उसकी छह सहयोगी इकाइयों को यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग (यूजीसी) अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत एक 'विशेष श्रेणी' में 'डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी' घोषित किया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है, “ शिक्षा मंत्रालय यूजीसी की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद जिसमें इसकी छह सहयोगी इकाइयां शामिल हैं, को एक विशेष श्रेणी के तहत 'डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी' घोषित करता है। ”
अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलांग में स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान और भोपाल में स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, वे सहयोगी संस्थान हैं, जो शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किये
गये इन नये नियमों का पालन करेंगे।
इस घोषणा के साथ ही एनसीईआरटी अब यूजीसी के विनियामक दायरे में भी आ गया है। अधिसूचना में कहा गया है, एनसीईआरटी में चलाये जाने वाले सभी अकादेमिक कार्यक्रम यूजीसी द्वारा तय किये गये नियमों और मानकों के अनुरूप होने चाहिए। यह भी कि कोई भी नया पाठ्यक्रम या परिसर के बाहर केंद्र खोलने के लिए यूजीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा एनसीईआरटी को किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि करने से भी रोक दिया गया है। अधिसूचना में साफ तौर पर कहा गया है कि यह संस्था “ किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होगी या उसे बढ़ावा नहीं देगी, जिसका मकसद व्यावसायिक या मुनाफा कमाना हो। ”
यह बदलाव केंद्र सरकार के उस पिछले प्रस्ताव के लगभग तीन साल बाद हुआ है, जिसमें एनसीईआरटी को ‘राष्ट्रीय महत्व की संस्था’ का दर्जा देने की बात कही गयी थी।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 2023 में उस पिछले प्रस्ताव की घोषणा करते हुए कहा था कि इस कदम से एनसीईआरटी को एक शोध-आधारित संस्था के रूप में विकसित होने और वैश्विक स्तर पर अपनी अकादमिक भागीदारी का विस्तार करने में मदद मिलेगी।






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य