लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी बोले, टीएमसी राज में मां-मानुष डरे हुए हैं
मोदी बोले, टीएमसी राज में मां-मानुष डरे हुए हैं
एजेंसी    09 Apr 2026       Email   

नई दिल्ली .... पीएम मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम में जनसभा की। उन्होंने कहा कि-हम ऐसा समाज देखने चाहते हैं। जहां हर कोई भय से मुक्त हो। ये मां, माटी और मानुष की बात करते हैं। मां आज रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और मानुष भयभीत है, डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ऐसा समाज देखना चाहते थे जहां हर कोई भय से मुक्त हो, लेकिन टीएमसी के महाजंगलराज ने एकदम उल्टा कर दिया। टीएमसी ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया था। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में जनसभा की। उन्होंने कहा कि आपने टीएमसी पर विश्वास किया था, लेकिन टीएमसी ने बंगाल में निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं हैं। उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। बंगाल में अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा।
लेफ्ट और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीते कुछ दशकों में बंगाल ने हर पार्टी पर भरोसा करके देखा है। पहले कांग्रेस फिर लेफ्ट और फिर कांग्रेस। लेकिन ये सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इन लोगों नो सिर्फ बंगाल को धोखा दिया, उनके सपनों को मिट्टी में मिला दिया और उनके सपनों को कुचल दिया। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मोदी ने कहा कि देश आज डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में नए रिकॉर्ड बना रहा है। मेड इन इंडिया हथियार दुनिया भर में एक्सपोर्ट हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीरभूम की जनसभा में कहा कि भ्रूष्ट सरकार की विदाई बंगाल की युवा शक्ति तय कर रही है। बीते सालों में यहां के नौजवानों को जितनी लाठियां पड़ीं, जितने आंसू बहाने पड़े हैं, 23 और 29 अप्रैल को इसका जवाब मिलेगा। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार कमल खिलाकर रहेंगे और इस अराजकता और अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। पीएम ने कहा, टीएमसी बलात्कारियों के पक्ष में होती है प्रधानमंत्री मोदी ने आसनसोल की जनसभा में कहा कि चाहे आरजी कर हो या संदेशखली, टीएमसी हमेशा बलात्कारियों के पक्ष में होती है। 






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य