लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा
किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा
एजेंसी    09 Apr 2026       Email   

लखनऊ .... बीते सात दिन से प्रदेश के हर कोने में हो रही बारिश ने जनजीवन काफी प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वाधिक परेशान अन्नदाता की हर पीड़ा का संज्ञान लिया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते कई दिनों से प्रदेश में बेमौसम बारिश के साथ ही ओला गिरने से फसलें खराब होने पर गहरी चिंता व्यक्त करने के साथ ही किसानों को तत्काल मदद देने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को पहले सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों के प्रकरणों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से बारिश से परेशान किसानों को राहत मिली है। उन्होंने सभी जगह पर खराब फसलों का संज्ञान लिया है। पीलीभीत और रामपुर में बारिश से काफी फसल खराब हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी नुकसान का हर हाल में आकलन करें। सभी किसानों को समय से उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने सपष्ट कहा कि किसानों को राहत देने में कहीं पर भी कोई ढिलाई न हो। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से रबी की फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थितियों में किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक है और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रभावित किसान और बटाईदार के नुकसान का सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध आकलन किया जाए, और तत्काल मुआवज़ा सुनिश्चित किया जाए। राजस्व विभाग को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा राहत कोष से प्रत्येक जिले को तत्काल पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जिला मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों को सहायता शीघ्रता और पारदर्शिता के साथ प्रदान की जाए। जहां भी आवश्यकता हो, राहत शिविर स्थापित किए जाएं और मंडी समितियां भी किसानों को हर संभव सहयोग प्रदान करें।






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य