लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

विपक्ष ने सरकार के गलत मंसूबे को किया नाकामः खरगे
विपक्ष ने सरकार के गलत मंसूबे को किया नाकामः खरगे
एजेंसी    17 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली .... कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार आधी आादी को ढाल बनाकर परिसीमन के जरिये लोकतंत्र और संघीय ढांचे को कमजोर करना चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने उसके मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया।
श्री खरगे महिला आरक्षण से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश की आधी आबादी को ढाल बनाकर परिसीमन के जरिए लोकतंत्र, संविधान और संघीय ढांचे को कमजोर करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन की एकजुटता ने इस “चालबाज़ी” को नाकाम कर दिया और संविधान संशोधन विधेयकगिर गया।
उन्होंने सरकार से मांग दोहरायी कि 2023 में पारित “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के चुनावों से लागू किया जाये। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की ‘नारी शक्ति’ के प्रति प्रतिबद्धता की असली परीक्षा होगी।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी