लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नीतू सामरा बनीं नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की अंतरिम सीईओ
नीतू सामरा बनीं नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की अंतरिम सीईओ
एजेंसी    24 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली..... नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) ने शुक्रवार को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नीतू सामरा को अपना अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।
श्रीमती सामरा को क्रिस्टोफ श्नेलमैन की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है जो अगस्त 2020 से उत्तर प्रदेश के जेवर में विकसित इस हवाई के सीईओ के रूप में कार्य कर रहे थे।
हवाई अड्डा प्रबंधन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शीर्ष स्तर पर यह बदलाव नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा जारी निर्देशों के बाद किया गया है, जिसके अनुसार भारत में किसी भी हवाई अड्डे के सीईओ का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
श्री श्नेलमैन अब नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक मंडल में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। इस भूमिका में वह परियोजना और इसके संचालन में परिवर्तन के दौरान समर्थन जारी रखेंगे।
विज्ञप्ति के अनुसार निदेशक मंडल द्वारा औपचारिक चयन प्रक्रिया के तहत पूर्णकालिक सीईओ के चयन तक श्रीमती सामरा इस जिम्मेदारी को निभायेंगी। वह अक्टूबर 2021 से हवाई अड्डे की सीएफओ के रूप में कार्यरत रही हैं और इसकी विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण ज्युरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था, लेकिन अब तक वहां से उड़ानों का परिचालन शुरू नहीं हो सका है।
वाईआईएपीएल के अध्यक्ष डेनियल बिर्चर ने कहा कि उद्घाटन के बाद जल्द से जल्द शुरू करने का लक्ष्य था। अब शीर्ष स्तर पर यह बदलाव कर उड़ान शुरू करने में आ रही नियामकीय बाधा को दूर कर लिया गया है।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन