लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कर्क राशि के जातकों के लिए वार्षिक राशिफल 2017
कर्क राशि के जातकों के लिए वार्षिक राशिफल 2017
पं. अनुज के. शुक्ल    17 Dec 2016       Email   

॥ जनवरी॥ 
कर्क राशि के जातकों के लिए महीना अच्छा नहीं रहेगा। भौतिक सुखों में लिप्ततता आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है, जिससे आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। संतान के कर्तव्यों को पूरा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी आपके दरवाजे पर दस्तक देकर चली जाएगी। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग न के बराबर रहेगा।
॥ फरवरी॥ 
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना सामान्य कहा जाएगा। इस समय आप किसी बड़े वाहन की खरीदारी कर सकते हंै। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष आपको व्यथित कर सकता है। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान से परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। आमदनी के लिहाज से समय ठीकठाक है। कुछ लोगों को सर्वाइकल पेन हो सकता है। व्यवसाय के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को खुद को परिवर्तित करना पड़ेगा। वैवाहिक संबंधों में सुधार की संभावना है।
॥ मार्च॥ 
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना मध्यम कहा जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। यह महीना जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। विद्यर्थियों के लिए यह समय थोड़ा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। राजनीति करने वाले जातकों के लिए एक नई दिशा मिलेगी। महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। स्वस्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस महीने सफलता प्राप्त कर सकते हंै। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
॥ अप्रैल॥ 
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आपकी बौद्धिक शक्ति हर कार्य को सोच-समझ कर करने के लिए प्रेरित करेगी। ससुराल पक्ष में उत्सव का माहौल बनेगा। सरकारी या गैर-सरकारी पदों पर काम करने वाले लोगों के लिए यह समय तरक्की के अवसर उपलब्ध कराएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जातक को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस महीने सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव के बावजूद संबंधों में मधुरता आएगी।
॥ मई॥ 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। बिना किसी की सलाह के कोई नया काम शुरू न करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नित नए कार्यों के प्रति मन विचलित रहेगा। एक कार्य को पूरा करने के बाद ही दूसरा कार्य शुरू करें। माह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आप थकान महसूस कर सकते हंै। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय करने वाले थोड़ी समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के भरपूर सहयोग से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
॥ जून॥ 
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। लेकिन बेवजह की यात्रा आपको परेशान कर सकती है। अच्छे समय का इंतजार करें। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। मित्रों से संबंध बनाए रखें। यह समय आपको पद-प्रतिष्ठा दिलाएगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके जीवन में परिवर्तन लाएगी। यह माह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। मोटापे के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। व्यापार में अनिश्चितता का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
॥ जुलाई॥ 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अनावश्यक लोगों से घनिष्ठता न बढ़ाएं। हर बात दिल पर न लें। बेवजह किसी से न उलझें, अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही मिलेगा। इधर-उधर के काम में अपना समय बर्बाद न करें। आपके कार्यों में निरंतरता की कमी रहेगी, जिससे बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। माह के प्रारंभ में आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन समय के साथ गिरावट आ जाएगी। स्वास्थ्य में समस्या बनी रहेगी। खाने पर विशेष ध्यान दें। इस समय नया निवेश नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रारंभ में जीवनसाथी के संग थोड़ी कटुता रहेगी, लेकिन मध्य तक ठीक हो जाएगी।
॥ अगस्त॥ 
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना सामान्य रहने वाला है। जिम्मेदारियों से भागने का प्रयास न करें, उनका सामना करें। किसी अच्छे व्यक्ति का सान्निध्य प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मातृ पक्ष से आपको सुख का अनुभव प्रतीत होगा। व्यर्थ की यात्रा से मानसिक उलझनें बढ़ेंगी। आपको मेहनत से ही धन प्राप्त होगा। स्वास्थय की दृष्टि से यह महीना संतोषजनक रहेगा। नौकरी प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे और नौकरी करने वाले लोगों के पदोन्नति के अवसर बनेंगे। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल बना रहेगा।
॥ सितंबर॥ 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना मध्यम रहेगा। स्ति्रयों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा। बौद्धिक कार्यों के द्वारा आप लोगों में अपनी अलग पहचान बानाएंगे। सामाजिक और राजनीतिक दायरा बढ़ेगा। इस समय किसी धर्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। सिरदर्द की समस्या बनी रहेगी। नौकरी वालों को सहयोगियों से तालमेल बिठाए रखने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए समय ठीक है, लेकिन लेनदेन अच्छा रखें। वैवाहिक जीवन में नोकझोंक बनी रहेगी।
॥ अक्टूबर॥ 
यह महीना बहुत अच्छा कहा जा सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, उनकी अनदेखी न करें। कला जगत के क्षेत्र में प्रयासरत जातकों के लिए यह समय खुशखबरी लाएगा। स्ति्रयों का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। माह के शुरुआत में आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी। आप तन और मन दोनों तरफ  से तंदुरस्त नजर आएंगे। व्यवसाय में परिवर्तन के संयोग बनेंगे। नौकरी करने वाले अपने सहकर्मियों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
॥ नवंबर॥ 
यह महीना मध्यम माना जा सकता है। कुछ बड़े सौदे इस माह होने के अवसर बनेंगे। शत्रु आपसे जलेंगे और आपके कार्यों में बाधा पहुंचाने की कोशिश करेंगे। संतान आपको खुशी दे सकती है। वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। इस माह आमदनी के अच्छे आसार हैं। आंखों की परेशानी आपको व्यथित कर सकती है। व्यापार में निवेश के लिए यह समय उत्तम है। नौकरी में अड़चन आ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
॥ दिसंबर॥ 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा नहीं कहा जाएगा। इस महीने जातक के खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक अस्थिरता के कारण कोई कार्य अच्छे नहीं होंगे। जमीन की खरीदारी इस समय बिल्कुल न करें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी पतली होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी वाले जातकों के लिए इस समय थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में धीरे-धीरे स्थिरता आएगी।






Comments

अन्य खबरें

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन

कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित
कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की तीन और विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि

जाति जनगणना राजनीति नहीं मेरे जीवन का मिशन है : राहुल
जाति जनगणना राजनीति नहीं मेरे जीवन का मिशन है : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि जाति जनगणना उनके लिए कोई राजनीति नहीं बल्कि उनके जीवन का मिशन है और केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इसे