लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आपके ग्रह  5 मार्च से 11 मार्च तक
आपके ग्रह 5 मार्च से 11 मार्च तक
पं. अनुज के. शुक्ल    04 Mar 2017       Email   

मेष : (अ,चू,चे,चो,ला,ली,लु,ले,लो) इस सप्ताह कुछ लोग कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की ईर्ष्या के शिकार हो सकते है। सहयोगियों की गलतफहमी को दूर करने के लिए आपको प्रत्यन करना ही होगा। ऋण से संबंधित चल रही फाइल आगे बढ़ेगी। लंबित मामलों को पूरा करने में बाधाएं आएंगी। हर कार्य बड़ी सावधानी से करना होगा वरना आपकी छवि एवं साख पर बात आ सकती है। महिलाएं किसी के प्रभाव में न आएं।  लोहे के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-गणेश जी की वंदना करें। 
 
वृष : (इ,उ,ए,ओ,व,वी,वु,वे,वो) इस सप्ताह सफलता आते-आते आपके हाथ से चली जाएगी, जो आपके मन को झकजोर देगी। बाधाओं से बचकर मंजिल तक पहंुचना ही एक सच्ची सफलता है। आप यथार्थवादी बानेंगे और लोगों की बात ध्यान से सुनेंगे। आप दूसरों की अच्छी बातों का अनुसरण करेंगे। पुरानी व्याधियों में कमी आएंगी। महिलाएं अभय होकर काम करें न कि भयाक्रान्त होकर। छात्रों को इस समय कठिन संघर्ष करना पड़ सकता है। कारपोरेट से जुड़े लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-सफेद, सफलता का सूत्र-गायत्री मंत्र का पाठ करें।

मिथुन : (क,का,कु,के,को,घ,ड़,हा,छ) इस सप्ताह अपेक्षित सफलता में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा लेकिन नकारात्मकता से बचना अपरिहार्य है। कुछ लोगों का एकाकीपन की ओर रूझाान बढ़ सकता है। आलस्य छोड़कर अपने काम पर लग जाने से मन स्वतः ठीक हो जाएगा। महिलाएं विरोधियों से कठोरता से पेश आएं। छात्रों को जोखिम भरे कार्यों से बचने की आवश्यकता है। कंप्यूटर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-नारंगी, सफलता का सूत्र-शिवाष्टक का पाठ करें।

कर्क : (ही,हु,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो) इस सप्ताह कुछ लोगों का आवश्यकता और ख्वाहिस के बीच जबरदस्त अंर्तद्वंद चलेगा। कार्य परियोजनाओं को लेकर आत्म-अवलोकन करना होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई योजानाएं कुछ समय के लिए पोस्टफोन हो सकती है। निरर्थक लोगों से छुटकारा पाना होगा। नकारात्मक विचारों को अपने साथ लेकर न चलें। महिलाओं की किसी व्यक्ति विशेष से मित्रता टूट सकती है। सौंदर्य प्रसाधनों का कार्य करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-भगवान विष्णु की आराधना करें।
सिंह : (मा,मी,मु,मे,मो,टा,टी,टू,ट) इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मुंह बाएं खड़ी रहेंगी हालांकि उनसे मुकाबला करने में आप पीछे नहीं हटेंगे। दूसरों पर अधिक भरोसा करने पर आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। समय का प्रबंध अच्छे तरीके से करने पर ही समस्याओं का हल हो सकता है। कुछ लोग अपनों से छलावा करने की सोंच रहें है। आप अन्याय के खिलाफ कदम उठाएंगे और आसान जीत भी पाएंगे। महिलाएं सोंच-समझकर ही कठोर निर्णय लें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-पीला, सफलता का सूत्र-कार्तिकेय जी की आराधना करें।

कन्या : (प,पा,पु,पी,पे,पो,ण,ट,टो) इस सप्ताह कुछ लोगों के कार्यक्षेत्र में लाभ होने की संभावना दिख रही है। आपकी कठिन मेहनत का लाभ मिलेगा। धैर्य रखने से आपके स्वभाव में निखार आएगा। पुरानी चली आ रही बाधाएं दूर होगी। कानूनी कार्रवाई में किसी प्रकार की कोई हीला-हवाली ठीक नहीं है। काम चलने से धन का आगमन होगा। महिलाएं उकसावे का शिकार हो सकती है। अतः सावधान रहें। मेडिकल के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा।
शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-शिव आराधना करें।

तुला : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,ते,तु) इस सप्ताह बहुत सारे लोगों को सफलता पाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा को पार करना होगा। आप-अपनी प्रतिभा और क्षमता से लोगों को अचम्भित कर देंगे। शक्ति के प्रयोग से कुछ चीजें तो आ जाएंगी लेकिन वो नहीं होगा जो आप चाह रहें है। इस समय शक्ति का नहीं प्रेम का प्रयोग करें। कार्यक्रम में कई बार परिवर्तन करने पड़ेगे। महिलाएं प्रलोभन का शिकार कतई न हों। भूमि व प्रापर्टी से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-कथई, सफलता का सूत्र-मां सरस्वती का पाठ करें।

वृश्चिक : (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) इस सप्ताह लोग आपका ध्यान भटकाने की कोशिश में लगे रहेंगे। जैसे ही आप-अपने लक्ष्य से भटकेगे वैसे ही असफलता के दलदल में फंस जाएंगे। इसलिए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। वाहय आकर्षण में फंसकर अपना समय बर्बाद न करें। आपके खास लोग ही आप पर शाब्दिक हमला भी कर सकते है। महिलाएं गलतफहमी का शिकार हो सकती है। सोने व चांदी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-हल्का भूरा, सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु : (ये,यो,भा,भी,भे,भू,ध,फ,ढ़)
इस सप्ताह आपको कुछ मुद्दों पर हर हाल में निर्णय लेना ही होगा। कुछ लोगों की प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है, इसलिए कोई भी उलूल-जुलूल काम से बचें। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मन में असुरक्षा की भावना हावी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अनेक प्रकार समस्याए उत्पन्न हो सकती है। छात्रों को इस समय अपने समय का मैनेजमेंट अच्छे तरीके से करने की आवश्यकता है। महिलाएं जल्दबाजी में न बल्कि सावधानी से काम लें। होटल व रेस्टोरेन्ट के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-कात्यानी देवी की आराधना करें।

मकर : (भो,जा,जी,खी,खु,खे,खो,गा,गी)
इस सप्ताह कुछ लोगों को चुनौतियां फेस करने के लिए तैयार रहना होगा। विरोधी आपके खिलाफ नएं हथकंडे अपनाने के लिए प्रयास कर रहें। चूंकि समय आपके अनुकूल है, इसलिए आपका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। आप-अपने संघर्ष के बलबूते पर सफलता प्राप्त करेंगे। अपने स्वभाव के विपरीत जाने की कोशिश भी न करें क्योंकि जो आप है वो कोई और नहीं हो सकता है। महिलाएं आंख मूंदकर किसी पर विश्वास कतई न करें। रीयल स्टेट के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए  लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-गुलाबी, सफलता का सूत्र-मां विध्वासिनी की स्तुति करें।

कंुभ : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
इस सप्ताह आपके सामने बहुप्रतीक्षित परिवर्तन सामने आ सकते है। आपको सतर्कता से काम लेना होगा। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। आपका मन दुःखी होगा जिसकी वजह से आपकी दिनचर्या बाधित हेागी। कुछ लोगों के स्वास्थ्य में शिथिलिता आ सकती है। दूसरों की मदद करने चक्कर में कठिनाईयों से गुजरना होगा। महिलाओं की कोई मन पसंद चीज हाथ से जा सकती है। अधिवक्ता वर्ग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी साबित होगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-काला, सफलता का सूत्र-आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मीन : (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे)
इस सप्ताह पुरानी परेशानियों से उबरने का मौका मिलेगा। भारी विरोध के बावजूद भी सफलता आपको ही मिलेगी। आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा जिससे आप दूसरों को पहचाने में भूल नहीं करेंगे। किसी प्रोजेक्ट आदि के लिए नए अनुबंधों का प्रस्ताव आपके समक्ष आएगा। महिलाएं एक लक्ष्य पर केंद्रित होकर काम करेंगी तो कामयाब होंगी। छात्रों को अपनी मनपसंद चीजें करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-ग्रे, सफलता का सूत्र-मां पार्वती की आराधना करें।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन

कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित
कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की तीन और विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि