लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आपके ग्रह   12 मार्च से 18 मार्च तक
आपके ग्रह 12 मार्च से 18 मार्च तक
पं. अनुज के. शुक्ल    17 Mar 2017       Email   

मेषः (अ,चू,चे,चो,ला,ली,लु,ले,लो) इस सप्ताह कुछ लोगों को किसी समारोह में शिरकत करने का अवसर मिलेगा परंतु ध्यान रखें कि आपका अहंकार किसी से टकरा न जाए, क्योंकि आपकी भाषा का तीखापन कहीं भ्रामक संदेश न पहुंचा दें। अधिकारी वर्ग किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे पूरी तरह से अवश्य पढ़े अन्यथा विवाद में पड़ने की आशंका नजर आ रही है। महिला वर्ग किसी पर तीखी टिप्पणी करने से बचें। पानी व कोल्डड्रिंक व्यापार करने वाले लोंगो के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ दिन-बृहस्पतिवार, शुभ रंग-पीला, सफलता का सूत्र-गणेश जी की वंदना करें। 

वृषः (इ,उ,ए,ओ,व,वी,वु,वे,वो)
इस सप्ताह आप यदि किसी योजना में दीर्घकाल के लिए निवेश करना चाहते है तो गुरुवार के दिन प्रातः 8ः00 बजे से 10ः30 बजे के मध्य करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। जरूरी नहीं है कि आप जिससे अपेक्षा करते है, वह आपके भावनाओं के अनुकूल ही चलें। जो लोग सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है, उन्हें परोक्ष रूप से उपेक्षा का शिकार होना पड़ सकता है। महिलाएं अपनों के साथ आनंद के पल व्यतीत करेंगी। टीवी, थियेटर आदि से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-गायत्री मंत्र का पाठ करें।

मिथुनः (क,का,कु,के,को,घ,ड़,हा,छ)
इस सप्ताह मन की ऊर्जा को साधने की जरूरत है। जीवन का प्रतिल चुनौतीपूर्ण है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हर अपेक्षा संघर्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। जिसने अपने चित्त को संयम और धैर्य का अभ्यास करा लिया, वह हर कष्ट का सामना दृढ़तापूर्वक कर सकता है। कुछ लोग अपने संतान के कर्तव्यों के प्रति उदासीन रह सकते है। बाल अवस्था का हठ स्वभावतः मनुष्य की प्रकृति है। महिलाओं के लिए यह समय उत्तम रहेगा। कंप्यूटर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-काला, सफलता का सूत्र-शिवाष्टक का पाठ करें।

कर्कः (ही,हु,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो)
इस सप्ताह कुछ लोगों का आर्थिक प्रयास सफल साबित हो सकता है। जिस कार्य के लिए आप निरंतर संघर्ष कर रहें है, उसके लिए समय अनुकूल आने वाला है। संभवतः आप हर वह कार्य आसानी से कर लेते है, जिसमें कोई बाध्यता या दबाव न हो। महिलाओं को अकारण किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है। युवा वर्ग अधिक व्यय के कारण परेशान हो सकता है। शिक्षक वर्ग से जुड़े लोंगो के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-भूरा, सफलता का सूत्र-भगवान विष्णु की आराधना करें।

सिंहः (मा,मी,मु,मे,मो,टा,टी,टू,ट)
दरअसल खुशी के पल बड़ी मुश्किल से मिलते है, इसलिए आप उन्हें लेकर बड़े ही असुरिक्षत है। वह अहसास या खजाना सचमुच बरकरार है या नहीं यह जानना अति जरूरी है। कुछ लोग इस सप्ताह दूर की यात्रा भी कर सकते है, परंतु अपनी जिस उद्देश्य से जा रहें है, उसके प्रति लपरवाही न बरतें। संतान की छोटी-छोटी त्रुटियों को नजरअंदाज न करें बल्कि उन कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता है अन्यथा छोटी समस्या बड़ी समस्या का रूप ले सकती है। महिलाएं अपनी शानशौकत को लेकर चिंतित रहेंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए इस सप्ताह सोच-समझकर निवेश करें। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-कार्तिकेय जी की आराधना करें।

कन्याः (प,पा,पु,पी,पे,पो,ण,ट,टो)
इस सप्ताह आप दिल की न सुनकर अपने विवेक का प्रयोग करें। किसी बात को बार-बार दोहराया जाए तो, वह हमारे मन में गहराई तक अपनी पैठ बना लेती है और हमें उस पर धीमे-2 यकीन होने लगता है। जिस व्यक्ति पर आप-अपना सब कुछ न्यौछावर कर रहें है, वही आपके रिश्तों में खटास पैदा कर रहा है। रिश्तों में मधुरता स्थापित करना आपके लिए अति जरूरी है अन्यथा आप अवसाद में जा सकते है। महिलाएं अपने जीवन साथी के प्रति संदेह की भावना न रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह हितकारी रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-ग्रे, सफलता का सूत्र-शिव आराधना करें।

तुलाः (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,ते,तु)
इस सप्ताह आय की अपेक्षा व्यय आपकी चिंता का कारण बन सकती है। समय के अनुरूप प्रत्येक वस्तु में परिवर्तन होना स्वाभाविक है, इसलिए आप भी अपने स्वभाव को बदलने का प्रयास करें। कुछ लोग वस्तुओं का क्रय-विक्रय कर सकते है। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों को भटकाव की स्थिति से गुजना पड़ सकता है। महिलाएं पारिवारिक लोगों से सामंजस्य बिठाने में असहज महसूस करेंगी। प्रापर्टी का क्रय-विक्रय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सा कठिन रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-सिंदूरी, सफलता का सूत्र-मां सरस्वती का पाठ करें।

वृश्चिकः (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
कुछ लोगों की मानसिक अस्थिरता दूर होने का समय आ गया है। विपरीत सेक्स के प्रति अधिक रूझान आपकी मर्यादा को धूमिल कर सकता है, अतः सावधानी बरतें। धार्मिकता का वातावरण आपके परिवार में खुशनुमा माहौल उत्पन्न कर सकता है। जीवन साथी की भावनाओं का ख्याल रखना अपनी प्रथम प्राथमिकता में शामिल करें अन्यथा तीखी-मीठी नोक-झोक हो सकती है। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधनों पर अत्यधिक व्यय कर सकती है। प्रशासन वर्ग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-सफेद, सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।

धनुः (ये,यो,भा,भी,भे,भू,ध,फ,ढ़)
इस सप्ताह जिन लोगों की संतान किशोवस्था में प्रवेश कर चुकी है, उन्हें विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। वर्तमान समय तकनीक का जमाना है। आज का कंप्यूटर, लैपटाप और मोबाइल का उपयोग अनिवार्यता बनते जा रहें। उनका उपयोग करते समय यह ध्यान दें कि आपका बच्चा किस मोड़ पर है। क्योंकि इस उम्र में बच्चा अनिर्णय की स्थित में ही होता है। स्वास्थ्य प्रति लापरवाही न करें अन्यथा रोग हावी हो सकता है। महिलाएं जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। प्रिंट मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह फायदेमंद रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-गहरा पीला, सफलता का सूत्र-कात्यानी देवी की आराधना करें।

मकरः (भो,जा,जी,खी,खु,खे,खो,गा,गी)
असुरक्षा ही प्यार में एक-दूसरे की अहमियत याद दिलाता है। प्यार में असुरक्षा की भावना को रोका नहीं जा सकता और न ही नजरअंदाज किया जा सकता है। इसके नए पन की यही जान है। आप-अपने परिवार के सदस्यों के प्रति मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखें तभी अपनी योजनाओं में सफलता सुनिश्चित कर पाएंगे। अनजाने लोगों को अपने परिवार में अंदर तक लाने का प्रयास न करें। महिलाएं यदि सोची-समझी रणनीति के तहत कार्य करेंगी तो सफलता अवश्य मिलेगी। कपड़ों का व्यवसाय करने वाले लोगों लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-स्लेटी, सफलता का सूत्र-मां विध्वासिनी की स्तुति करें। 

कुम्भः (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
यह सप्ताह कुछ लोगों के कैरियर व व्यवसाय के लिए परिवर्तनकारी साबित हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी न आने दें और धैर्य पूर्वक कार्य करते रहें। समय आपके अनुकूल रहेगा, परंतु विरोधी आपको व्यर्थ में परेशान कर सकते है। कुछ लोग अपने मातहत कर्मचारियों से परेशान रह सकते है। मित्रों के साथ अधिक व्यय भी हो सकता है। महिलाओं को मॉसपेशियों से संबंधित शिकायत आ सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-आसमानी, सफलता का सूत्र-आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें।

मीनः (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे)
इस सप्ताह कुछ लोग अपने ऑफिस में सामंजस्य न बिठा पाने के कारण मानसिक रूप से व्यथित हो सकते है। सक्रियता और सकारात्मक सोच हर समस्या पर नियंत्रण स्थापित करने में सहायक सिद्ध होती है। किसी अनजाने व्यक्ति से भेंट लाभकारी सिद्ध हो सकती है। संबंधों में सामंजस्य स्थापित करने से विपक्षयिों के मनोबल में कमी आएगी। हर वस्तु की उपयोगतिा का गुरु आपको सीखने की जरूरत है। महिलाओं का मन शांत रहेगा। इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-मां पार्वती की आराधना करें।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन

कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित
कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की तीन और विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि