लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आपके ग्रह   19 मार्च से 25 मार्च तक
आपके ग्रह 19 मार्च से 25 मार्च तक
पं. अनुज के. शुक्ल    18 Mar 2017       Email   

मेष : (अ,चू,चे,चो,ला,ली,लु,ले,लो) इस सप्ताह अति संवेदनशील मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम सारी योजनाओं पर पानी फेर सकता है। अतः आप स्वचिंतन करें तो बेहतर रहेगा। कैरियर संबंधी मामलों में लेट-लतीफी उचित नहीं है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। सामाजिक कार्यों के प्रति मन उत्साहित होगा, जो भविष्य के लिए लाभप्रद रहेगा। महिलाएं रिस्क वाले कार्य न करें। कंप्यूटर से संबंधित व्यवसाय करने वाले लोग लाभान्वित होंगे। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृष : (इ,उ,ए,ओ,व,वी,वु,वे,वो)
अतीत में किए गए कर्मों का वर्तमान में लाभ मिलेगा, जिससे आप अपने को पुनः ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ जरूरी कार्यों के प्रति काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। आपकी नई योजनाओं की लोग सराहना करेंगे। ऑफिस की जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। संतान द्वारा किए कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। महिलाएं अपनों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएं। छात्रों को परीक्षा देते समय जल्दबाजी की आवश्यकता नहीं है। शेयर से संबंधित लोगों के लिए यह सप्ताह राहत देगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-गणेश चीलासा का पाठ करें।

मिथुन : (क,का,कु,के,को,घ,ड़,हा,छ)
समय का प्रबंधन करने की आवश्यकता है। अपनी योग्यता के अनुसार कार्य करें, न कि दूसरों को देखकर। साहस व पराक्रम के साथ किए गए प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। जिस राह में किसी प्रकार की बाधा न आए तो यह समझना चाहिए कि आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं। संबंधों के प्रति त्याग से ही मधुरता आएगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। महिलाएं संतान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। सौंदर्य प्रसाधन का बिजनेस करने वालों के लिए यह सप्ताह मंदा रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-राम स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क : (ही,हु,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो)
लंबित कार्यों का शीघ्र ही समाधान होगा, जिसके फलस्वरूप आप नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी। छात्रों को इस समय मन लगाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है। अधिवक्ता वर्ग के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-ग्रे, सफलता का सूत्र-भगवान कार्तिकेय की आराधना करें।

सिंह : (मा,मी,मु,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
रोजी व रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नए संबंध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। व्यवसाई वर्ग धन निवेश के मामले में रिस्क लेने की कोशिश न करे। पैतृक संपत्ति के प्रति उदासीनता भविष्य के लिए उचित नहीं है। महिलाएं अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभकारी रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-पीतांबरी, सफलता का सूत्र-शिवाष्टक का पाठ करें।

कन्या : (प,पा,पु,पी,पे,पो,ण,ट,टो)
सप्ताह सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। रोजगार व कैरियर के मामले में शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। हर तरफ  आप चर्चा के केंद्र बने रहेंगे। आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। दूर की धार्मिक यात्रा का अवसर प्राप्त होगा। आप सफलता के काफी नजदीक हैं, किंतु ऐसे में काफी सचेत भी रहना पड़ता है। आपकी एक असावधानी कैरियर में ब्रेकर का काम कर सकती है। महिलाएं जीवन साथी के संग मधुर पल व्यतीत करेंगी। कमीशन एजेंटों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-गायत्री चालीसा का पाठ करें।

तुला : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,ते,तु)
अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबंदी आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देगी। पाइल्स रोगियों को खानपान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गुप्त संबंध उजागर हो सकते हैं, अतः सावधानी बरतें। व्यवसाई वर्ग अपने नौकरों पर पैनी नजर रखे। आय-व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। छात्र समय का उपयोग करने की कोशिश करें। महिलाएं जल्दबादी में निर्णय लेने से बचें। रीयल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-ब्लू, सफलता का सूत्र-मां सरस्वती का पाठ करें।

वृश्चिक : (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। जीविका को लेकर चिंतित रह सकते हैं। समय और संबंध दोनों में सामंजस्य बनाए रखना आपका लिए हितकारी रहेगा। जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उसमें धैर्य और लगन ही सफलता के सूत्र हैं। महिलाएं संबंधों के प्रति सक्रियता बनाए रखें। लकड़ी का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए सप्ताह लाभकारी रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-ब्लैक, सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु : (ये,यो,भा,भी,भे,भू,ध,फ ,ढ़)
किसी कारणवश मन उद्वेलित हो सकता है। किसी धार्मिक व्यक्ति का साथ व सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक अशांति दूर होगी। प्रत्येक व्यक्ति एक चरम संभावना है। आपके पास वह सबकुछ है जिससे प्रत्येक वस्तु हासिल की जा सकती है। जाने-अनजाने में किए गए पाप का प्रायश्चित करना हितकारी रहेगा। अपनी बात कहने के लिए भूमिका बनानी पड़ सकती है। महिलाएं आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। कपड़े का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए सप्ताह हितकारी रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-ग्रे, सफलता का सूत्र-कात्यायनी देवी की आराधना करें।

मकर : (भो,जा,जी,खी,खु,खे,खो,गा,गी)
अनचाहे संबंधों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकियां न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। हर कदम सोच-समझ कर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। रोजी-रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। जीवन में नए अवसर आएंगे जिन्हें नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकती हैं। कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोग अधिक निवेश करके लाभ अर्जित कर सकते हैं। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-कत्थई, सफलता का सूत्र-मां विंध्यवासिनी की स्तुति करें

कुंभ : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
कालांतर में किए गए कर्मों का प्रतिफल आपके जीवन में चार चांद लगा देगा। अकारण किसी चिंता के कारण मन व्यथित हो सकता है, अतः अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें। व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लाएगी। सोच-विचार कर लिए गए निर्णय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे। छात्रों को अपने कार्य के प्रति पूरे समर्पण की जरूरत है। महिलाएं परिवार के प्रति उदासीन रह सकती हैं। शिक्षक वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मीन : (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे)
आपके जीवन में कुछ नए लोगों का आगमन हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों के रिश्ते पक्के हो सकते हैं। कोई पुरानी खोई हुई वस्तु या व्यक्ति वापस आ सकते हैं। ऑफिस वाले लोग अपनी उपयोगिता बनाए रखें अन्यथा षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। संतान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलाएं मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती हैं। छात्रों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। भूमि व प्रापर्टी से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह लाभकारी रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-सिंदूरी, सफलता का सूत्र-मां पार्वती की आराधना करें।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन

कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित
कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की तीन और विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि