लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आपके ग्रह 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक
आपके ग्रह 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक
पं. अनुज के. शुक्ल    23 Apr 2017       Email   

मेषः (अ,चू,चे,चो,ला,ली,लु,ले,लो) इस सप्ताह आवश्यकता से अधिक किसी पर दबाव न बनाएं। हर काम कर लेना अच्छी बात है लेकिन सबके काम में कमी निकालना हितकर नहीं है। कुछ लोग अपने अहंकारी स्वभाव को बदलने का प्रयास करें अन्यथा आपके अपने सहयोगी ही शत्रु बन जाएंगे। एकांत में जाकर विचार करें कि आप जो कर रहें उससे किस हद-तक संतुष्ट है। नवयुवकों के अंदर परोपकार की भावना जाग्रत होगी। महिलाएं अत्यधिक व्यस्तता के कारण अपने परिवार को समय नहीं दें पाएंगी। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-ग्रे, सफलता का सूत्र-हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृषः (इ,उ,ए,ओ,व,वी,वु,वे,वो)
आप लगभग हर वस्तु को प्राप्त कर सकते है, किन्तु उसके लिए नैतिकता, मानवता को त्यागना होगा। ये जरूरी नहीं है कि आप गलत तरीका अपनाएं बल्कि अवसरों का सही ढंग से दोहन करें। आप अपना जीवन खुद की सोंच से चलें, न कि किसी का अनुसरण करें, क्योंकि जो व्यक्ति जीवन अपनी सोंच से  जीता है, उसके जीवन में सत्य की संभावना होती है। महिलाएं यदि अपने आदार्शों के लिए कार्य करेंगी तो हर काम सफलता मिलेगी। कपड़े के बिजनेस से जुड लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-गणेश चीलासा का पाठ करें।

मिथुनः (क,का,कु,के,को,घ,ड़,हा,छ)
ऑफिस का दबावपूर्ण कार्य कुछ लोगों को मानसिक रोगी बना सकता है। काम को ऑफिस में ही छोड़कर आए उसे अपने दिलो दिमाग में बसाने की कोशिश न करें। सकारात्मक सोंच बनाएं रखने से आप-अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। जीवन को सहजता से जीने का प्रयास करें, सहजता से जो कुछ हो उसे होने दें, उसकी सुंदरता को महसूस करें। छात्र अपने समय के प्रति सचेत रहें। मलिाओं के लिए यह सप्ताह आनंद से भरा हुआ प्रतीत होगा। इलेक्ट्रानिक उपकरणों के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभकारी प्रतीत होगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-राम स्त्रोत का पाठ करें।

कर्कः (ही,हु,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो)
इस सप्ताह लेन-देन से बचें। किसी से कर्ज लेना या फिर उस पर आश्रित होना व्यक्ति को अपाहिज बना देता है। आप इस दलदल से जितनी जल्दी बाहर निकल निकल लें उतना ही अच्छा है। कुछ लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होने के आसार है। धन में कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है। नवयुवकों को अत्यधिक परिश्रम करने पर ही धन की प्राप्ति होगी। अनचाहे संबंधों को ज्यादा ढोने की कोशिश न करें। महिलाएं किसी भी चीज को पाने के लिए जितना आतुर होगी वो वस्तु उतना ही दूर होगी। लकड़ी से संबंधित व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह हितकर रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-सफेद, सफलता का सूत्र-भगवान कार्तिकेय की आराधना करें।

सिंहः (मा,मी,मु,मे,मो,टा,टी,टू,ट)
इस सप्ताह आपको निंदा करने वाले व्यक्तियों के करीब रहने की आवश्यकता है। जिससे आपको-अपनी खामियां समझ आएंगी। पूर्वाग्रहों पर आधारित चिंतन तथा उनसे प्रेरित होकर लिए गए निर्णय अधिकतर गलत साबित होते है। कठोर परिश्रम से मिली सफलता आपको आनंद की अनुभूति करायेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें अन्यथा छोटी समस्या बड़ी समस्या का रूप ले सकती है। महिलाएं अपने आस-पास के वातावरण से कुछ सीखने का प्रयास करें जो आपके जीवन मे काम आएगा। भूमि व प्रापर्टी की खरीद-परोख्त से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-स्लेटी, सफलता का सूत्र-शिवाष्टक का पाठ करें।

कन्याः (प,पा,पु,पी,पे,पो,ण,ट,टो)
यह सप्ताह कुछ लोगों के चेहेरों पर खोई हुई मुस्कान को वापस लाने का काम करेगा। अधूरे कार्यों में प्रगति होगी तथा नए अनुबंधों का प्रस्ताव आएगा। ऑफिस की गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी होगी क्योंकि लोग आपको नीचा दिखानें के लिए लगातार प्रयासरत है। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। नवयुवकों को शारीरिक थकान रहेगी जिससे उनका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। संतान पक्ष की ओर से चली आ रही चिंता दूर होगी। महिलाओं को मन पसंद वस्तुओं की खरीददारी करने का मौका मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अधिक निवेश करकर लाभ अर्जित कर सकते है। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-भूरा, सफलता का सूत्र-गायत्री चालीसा का पाठ करें।

तुलाः (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,ते,तु)
इस सप्ताह आर्थिक उपलब्धियों के लिए नकारात्मक व भावनात्मक सोंच को बदलना होगा। जीवन को आशावादी बनाने पर महसूस करेंगे कि कार्यों में सफलता पाना कितना आसान है। नवयुवक अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। जरूरत की वस्तुओें पर ही धन का व्यय करें वरना धन के लिए सोंचना पड़ सकता है। थोड़ी-थोड़ी बातों को नजरअंदाज करें। महिलाएं अपने उत्तरदायित्वों को निभाने के लिए भरसक कोशिश करें। होटल व रेस्टोरेन्ट का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-काला, सफलता का सूत्र-मां सरस्वती का पाठ करें।

वृश्चिकः (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
इस सप्ताह कुछ लोगों के कार्यों में प्रतिरोध व अड़चने आने के संकेत है, इसलिए दिल व दिमाग दोनों में सामंजस्य बिठाना ही आपके लिए हितकारी प्रतीत होगा अन्यथा उलझनों में आप फंसे रहेंगे। धन आयेगा परंतु उतनी ही तेजी व्यय भी होगा। नवयुवक अविश्वासी मित्रों से अत्यधिक नजदींकियां न बढ़ाएं वरना दिक्कतें आ सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से असहनीय पीड़ा मिल सकती है जिसके प्रति सचेत रहें। महिलाएं अपने गुजरे हुए पलों को अपने जेहन से बाहर निकालने का प्रयास करें। फैशन डिजाइनरों लिए यह सप्ताह लाभदायक सिद्ध होगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-हरा सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।

धनुः (ये,यो,भा,भी,भे,भू,ध,फ,ढ़)
इस सप्ताह किसी से अधिक अपेक्षाएं आपके मन को व्यथित कर सकती है। पति व पत्नी के आपसी न समझ के कारण परिवार में तनाव का माहौल हो सकता है। जिम्मेदारियों से मंुह न फेरे और उनका डटकर मुकाबला करें तभी अपने-आपको साबित कर पाएंगे। किसी सोंची हुई रणनीति के तहत कार्य करेंगी तो सफलता मिलेगी। धन का लाभ भी होगा। महिलाओं को किसी के संरक्षण की आवश्यकता है। छात्रों को मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त होंगे। आभूषण का कार्य करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह धनदायक रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-नारंगी, सफलता का सूत्र-कात्यानी देवी की आराधना करें।

मकरः (भो,जा,जी,खी,खु,खे,खो,गा,गी)
इस सप्ताह कुछ लोगों के जीवन की परिस्थितियां करवट ले रही है। ईमानदारी से कार्य करने की शैली ही आपके व्यक्तित्व की पहचान है। पारिवारिक संबंधों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना लाभकारी रहेगा। जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे। नवयुवको को घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे। महिलाओं की कार्य-कुशलता की लोग दिल खोलकर सराहना करेंगे जिससे कार्य के प्रति समर्पण की भावना जागृत होगी। अधिवक्ता वर्ग से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों उठानी पड़ सकती है। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-सिंदूरी, सफलता का सूत्र-मां विध्वासिनी की स्तुति करें।

कुम्भः (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
इस सप्ताह बहुत सारे ऐसे अवसर आएंगे जो आपके जीवन में सुख व दुःख का मिश्रित फल देंगे।   ऐसे लोगों के साथ रहें जो सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण हों। घरेलू खर्चों में वृद्धि होने से आपका मासिक बजट गड़बड़ा सकता है। नवयुवक अत्यधिक धन की लोलुपता में पड़कर किसी दूसरे का अहित न करें। नए कामों को लेकर मन में दुविधाजनक स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। किंतु एकांत में बैठकर उन पर विचार करने से आप सही निर्णय ले पाएंगे। महिलाएं अपने दुःख को छिपाएं नहीं, जीवन से प्रेम करें और अधिक प्रसन्न रहने का प्रयास करें। इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-पीताम्बरी, सफलता का सूत्र-आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मीनः (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे)
इस सप्ताह कुछ लोगों के जीवन में परिवर्तनशील समय से सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित हो रही है, इस ऊर्जा को अपने में समाहित करने की कला को विकसित करना होगा। प्रसन्नता आपको ज्यादा जीवंत, उर्जावान एवं सजृनशील बनाएंगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी परंतु समय बाधा के रूप में खड़ा रहेगा। जो मुसीबत में आपके साथ है, उसकी भावनाओं का ख्याल अवश्य रखें। महिलाओं को हंसने के लिए कारण खोजने की आवश्यकता नहीं है। हंसी सबके दिलो-दिमाग पर बस जाने वाली वस्तु है। कंप्यूटर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी प्रतीत होगा। शुभदिन-शुक्रवार, शुभ रंग-स्लेटी, सफलता का सूत्र-मां पार्वती की आराधना करें।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन

कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित
कांग्रेस ने आंध्र में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों के उम्मीदवार किये घोषित

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की तीन और विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि