लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आपके ग्रह 11 जून से 17 जून तक
आपके ग्रह 11 जून से 17 जून तक
पं. अनुज के. शुक्ल    11 Jun 2017       Email   

मेष : (अ,चू,चे,चो,ला,ली,ले,लो,लू) परिवार के प्रति जिम्मेदारियों से मंुह न मोड़ें अन्यथा लोग आप पर लापरवाही की मुहर लगा सकते हैं। आर्थिक परिपे्रक्ष्य में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवन साथी से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लोगों से सहयोग की अपेक्षा करना आपके लिए व्यर्थ साबित होगा। धन के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। महिलाएं वाणी पर नियंत्रण रखें। टीवी, थिएटर, एक्टिंग आदि से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-ग्रे, सफलता का सूत्र-लक्ष्मी जी की आराधना करें।

वृष : (इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास न करें अन्यथा किसी भी प्रकार की हानि हो सकती है। व्यावसायिक संबंधों में मजबूती आएगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में किसी बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान के व्यावहारिक पक्ष पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। छात्र वाणी पर नियंत्रण रखें वरना विवाद हो सकता है। जॉब वाली महिलाएं समय का प्रबंधन अवश्य करें अन्यथा बॉस से सहयोग की उम्मीद न करें। पानी व कोल्ड ड्रिंक का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन : (क,का,कु,घ,ड़,छ,के,को,हा)
इस सप्ताह मनःस्थिति अनियंत्रित हो सकती है। राजनीतिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत होने के संकेत हैं। धैर्य व साहस आपकी पहचान है, इसे बरकरार रखना अतिआवश्यक है। संतान के साथ अत्यधिक वार्तालाप न ही करें। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। भौतिक संसाधनों की पूर्ति होगी। महिलाएं अपनी बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगी। छात्रों को मनोरंज का अवसर प्राप्त होगा। प्रिंट मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-केसरिया, सफलता का सूत्र-गायत्री मंत्र का जाप करें।

कर्क : (ही,हु,हे,हो,डा,डे,डो,डी,डु)
मन में संतान के प्रति उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। छात्र अपने दोस्तों से ज्यादा वफादारी न निभाएं। रुके हुए धन के प्रति सक्रियता बनाए रखें। महिलाएं अपनी स्पष्टवादी बातों पर नियंत्रण करें अन्यथा परिवार में किसी से खटपट हो सकती है। आप जीवन के उस मार्ग पर चल रहे हैं, जो कांटों से भरा है। डाक्टरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-सफेद, सफलता का सूत्र-भैरव चालीसा का पाठ करें।

सिंह : (मा,मी,मु,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
आप व्यर्थ में अपनी ऊर्जा गंवा रहे हैं, क्योंकि आप जिसे बहुत चाहते हैं, उसके लिए सबकुछ करने को तो तैयार हैं, किंतु खुद उसके रवैए से आपको कष्ट ही मिलेगा। परिवार में दुख दर्द से भरा माहौल रहने की आशंका है। धन से संबंधित लंबित मामलों में प्रगति होने के आसार हैं। जिस समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहां पर आपके मान-सम्मान को ठेस पहंुच सकती है। अतः अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। अर्थ से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। महिलाओं को इस समय आंतरिक दुख सताएगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-पीला, सफलता का सूत्र-शिवाष्टक का पाठ करें।

कन्या : (प,पा,पी,पु,पे,पो,ठ,ट,टो)
इस सप्ताह जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा जिससे आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यक्तिगत व व्यावसायिक संबंधों के बीच आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी वाले जातक स्थानांतरण को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे परंतु आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। वैसे जिम्मेदारी वाला भार लेने से बचें अन्यथा परिस्थितियों को नियंत्रण में कर पाना मुश्किल हो जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वाले जातक इस सप्ताह विशेष सावधानी बरतें। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र- गणेश स्तुति करें।

तुला : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तो,ते)
इस समय ऑफिस वाले लोग अपनी कार्यशैली पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा लोग आपका पत्ता काटने में देर नहीं करेंगे। आपकी हर हरकत पर लोग नजर रखे हुए हैं। जिंदगी के प्रति बेहद बेरुखी भी अहितकर हो सकती है। कुछ लोग मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा का लाभ तभी मिल पाएगा, जब आप अपने अधिकारों का सही दिशा में प्रयोग करेंगे। महिलाओं का व्यर्थ में किसी से टकराव होने की आशंका है। कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-नारंगी, सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक : (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
कई तरह के अवसर आपके समक्ष आएंगे, लेकिन समय की कमी के कारण उनका उचित ढंग से आप दोहन नहीं कर पाएंगे। प्राइवेट जॉब वाले लोग अपने बॉस से विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली रवायत चरितार्थ हो सकती है। आपके कार्य करने का जो मापदंड है, उसके अनुसार ही चलें तो बेहतर रहेगा। महिलाएं संतान की हरकतों को लेकर चिंतित रह सकती हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु : (ये,यो,भा,भी,भू,ध,फ ,ढ़,भे)
बुध ग्रह की ऊर्जा आपको अनुकूल परिणाम दे सकती है। जो हो रहा है, उसे होने दें, बस वर्तमान की गतिविधियों पर नजर रखें। विरोधियों का डटकर मुकाबला करें, अन्यथा कार्यों में बाधाएं आती रहेंगी। जरूरी नहीं है कि हर कार्य करने से पहले विचार ही किया जाए। छात्रों को इस समय धैर्य से कार्य करने की आवश्यकता है। महिलाएं अपना समय मनरंजन में व्यतीत करेंगी। कपड़े के बिजनेस जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-ग्रे, सफलता का सूत्र-शिव चालीसा का पाठ करें।

मकर : (भो,जा,जी,खा,खे,खो,खी,गा,गी)
निजी और महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं करें, न कि दूसरों पर छोड़ें। सोची-समझी रणनीति के तहत किए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इंसान की प्रवृत्ति है कि वह कभी एक जैसा नहीं रह सकता है। कभी आपकी कार्य क्षमता अच्छी रहेगी और कभी कम। इसलिए कोई त्रुटि हो जाए तो उसे लेकर बहुत चिंतित न हों। शारीरिक स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन रह सकता है, अतः खानपान पर विशेष सावधानी बरतें। पुराने रुके हुए कार्यों में कुछ प्रगति होगी। महिलाएं अधिक भागदौड़ से बचें। अधिवक्ताओं के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-ब्लैक, सफलता का सूत्र-भैरव कवच का पाठ करें।

कुंभ : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,स,सो,द)
काम का बोझ अधिक रहने से आप सहकर्मियों से खिंचे-खिंचे से रहेंगे, लेकिन इसका परिणाम नकारात्मक हो सकता है। चिड़चिड़े रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि यह चिड़चिड़ापन सहकर्मियों व साथियों पर न उतरे। अर्थ लाभ की जद्दोजहद में कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में उठापटक की स्थिति बनी रहेगी। इस समय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। महिलाएं प्रसन्नचित्त रहेंगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-कत्थई, सफलता का सूत्र-गणेश स्त्रोत का पाठ करें।

मीन : (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे)
विरोध इस सप्ताह विद्रोह का रूप ले सकता है, अतः व्यर्थ के वर्तालाप से दूर रहने का प्रयास करें। याद रखें कि कार्य करने की क्षमता जितनी बढ़ेगी, उतना ही आप सफलता के नजदीक पहुंचेंगे। हमेशा अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करें। किए गए वादे अधिकतर अर्धसत्य होते हैं। समय की सदुपयोगिता से बहुत सारी समस्याओं का स्वतः समाधान हो जाएगा। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक रहें। सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह हितकर रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-नारंगी, सफलता का सूत्र-आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन