लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आप सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, उपराज्यपाल को बर्खास्त करने की माँग
आप सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, उपराज्यपाल को बर्खास्त करने की माँग
एजेंसी    30 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली... आम आदमी पार्टी के सांसदों ने राजेंद्र नगर की घटना के लिए जिम्मेदार उपराज्यपाल वीके सक्सेना की बर्खास्तगी और देश भर में कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए क़ानून बनाने की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, एनडी गुप्ता समेत अन्य सांसदों ने नारेबाजी करते हुए राजेंद्र नगर की कोचिंग में हुए दुखद हादसे के जिम्मेदार दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों के बार-बार निर्देश देने के बावजूद उपराज्यपाल के अधीन अधिकारियों ने नालों की डीसिंल्टिंग नहीं कराई, जिसके कारण राजेंद्र नगर में यह दुखद हादसा हुआ। दिल्ली सरकार को बदनाम करने और दिल्लीवालों का जीवन नर्क बनाने के लिए जानबूझ कर अधिकारियों ने नालों की सफाई नहीं की।

श्री सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली सरकार की शक्तियां छीन ली गईं और उपराज्यपाल के डंडे से दिल्ली को चलाने का प्रयास किया गया। केंद्र सरकार से बार-बार मांग करने के बावजूद कोचिंग सेंटर्स को रेगुलेट नहीं किया गया। राजेंद्र नगर की यह घटना उसका नतीजा है। हमारे मंत्री पहले से ही नालों की सफाई की बात कर रहे थे, फिर भी उसे जानबूझकर नहीं होने दिया गया, ताकि दिल्ली सरकार को बदनाम किया जा सके और दिल्ली वालों का जीवन नर्क बनाया जा सके। इसके लिए सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपराज्यपाल जिम्मेदार हैं।

उल्लेखनीय है कि राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में शनिवार को पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थीं।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा