लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

प्रीति जिंटा ने प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व बताया
प्रीति जिंटा ने प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व बताया
एजेंसी    10 Dec 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व बताया है। जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद प्रीति जिंटा परदेस में बस गई हैं, लेकिन दिल से वे देसी हैं। प्रीति जिंटा हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। प्रीति जिंटा अक्सर अपने होमटाउन से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रकृति सेवा और प्रकृति को कुछ वापस लौटाने के महत्व पर बात की है।तस्वीरों साझा करते हुए प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अपने होमटाउन में देवदार के पौधे रोपे थे। अब वे बढ़ने लगे हैं। यह देखकर उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। प्रीति जिंटा ने पौधारोपण के समय की तस्वीर और अब बढ़े हुए पौधे की तस्वीर दोनों साझा की हैं। प्रीति जिंटा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है,'मैंने यह हिमालयन देवदार का पौधा करीब तीन साल पहले लगाया था। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बीच इसे बढ़ता और फलते-फूलते देखकर बहुत खुशी हुई, क्योंकि यहां की सर्दी और भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे पल जीवन को सही मायने देते हैं और प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व भी बताते हैं।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली