लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राशिद खान की जिम्बाब्वे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टेस्ट टीम में वापसी
राशिद खान की जिम्बाब्वे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टेस्ट टीम में वापसी
एजेंसी    16 Dec 2024       Email   

काबुल।  अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान की जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में वापसी हई है। चोट के कारण तीन साल से अधिक समय बाद टेस्ट टीम मेें राशिद की वापसी हुई वहीं ऑलराउंडर इस्मत आलम, बाएं हाथ के स्पिनर जहीर शहजाद और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बशीर अहमद अफगान सहित सात अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई हैं।

टीम के चयन को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने एक बयान में कहा, “राशिद खान की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जो हमारे लाल गेंद के खेल के लिए एक आशाजनक संकेत है।” उन्होंने कहा, “हाल ही में नांगरहार प्रांत में टीम के बाकी सदस्यों ने अच्छी तैयारी की। इस दौरान 19 खिलाड़ी और सभी सहायक कर्मचारी शामिल थे।

उन्होंने कहा, “हमने कार्यवाही की पूरी तरह से निगरानी की है और टीम का चयन किया है। टीम में इस्मत आलम, बशीर अहमद और जहीर शहजाद सहित कई नए चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अहमद शाह अब्दाली प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है। नासिर जमाल, जिया उर रहमान और मोहम्मद इब्राहिम को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावेओ में 26 और छह जनवरी से शुरु होने वाले दोनों टेस्ट मैचों के लिए अफगानिस्तान की टेस्ट टीम इस प्रकार है:-हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), इकराम अलीखाइल (विकेटकीपर), अफसरज्जई (विकेटकीपर), रियाज हसन, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, बहिर शाह, इस्मत आलम, अजमतुल्लाह उमरजई, जहीर खान, जिया उर रहमान, जहीर शहजाद, राशिद खान, यामीन अहमदजई, बशीर अहमद, नावेद जादरान और फरीद अहमद।






Comments

अन्य खबरें

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो