लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

'आप' सरकार ने दिल्ली को 7000 करोड़ रुपये के घाटे में लाकर खड़ा कियाः बांसुरी
एजेंसी    24 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं नयी दिल्ली से सांसद बांसुरी मंगलवार को दिल्ली सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली को 7000 करोड़ रुपये के घाटे में लाकर खड़ा कर दिया है। सुश्री स्वराज ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और महिला सम्मान तथा संजीवनी योजना के साथ ही उनके रोहिंग्याओं एवं बंगलादेशियों का समर्थन करने को लेकर उनकी निंदा की। इस दौरान उन्होंने श्री केजरीवाल से दिल्ली भाजपा की ओर से जारी किये गये आरोप पत्र पर जवाब मांगा।

उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल दिल्ली में सिर्फ चुनावी जुमले नहीं बोल रहे हैं, बल्कि चुनावी छलावा भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "आज हम उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के साथ बैठक करके आए हैं, जहां दिल्ली से स्वास्थ्य सचिव ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि संजीवनी जैसी कोई भी योजना दिल्ली में है ही नहीं। कुछ ऐसा ही महिला सम्मान के नाम पर भी अरविंद केजरीवाल छलावा कर रहे हैं। संजीवनी और महिला सम्मान के नाम पर श्री केजरीवाल और उनकी पूरी टीम बुजुर्गों और महिलाओं के नंबर तथा निजी जानकारियां इकट्ठा कर रही हैं। इसलिए दिल्लीवालों को सावधान रहने की जरूरत है और अब श्री केजरीवाल के किसी भी झांसे में आने की जरूरत नहीं है।"

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को "आप" सरकार दिल्ली में राजनीतिक द्वेष से लागू नहीं कर रही है। साथ ही कई योजनाओं में रुकावटे भी डालने में पीछे नहीं हटी है। उन्होंने कहा कि देश भर में अगर कोई हेल्थ योजना लागू है तो वह सिर्फ अभी तक आयुष्मान भारत योजना है और वह दिल्ली में लागू नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर श्री केजरीवाल ने 2100 रुपये देने का ऐलान किया है, वह सिर्फ एक छलावा है क्योंकि उन्होंने जो कैबिनेट नोट पारित किया है, वह सिर्फ 1000 रुपये का है, जिसकी घोषणा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मार्च में लोकसभा चुनाव के वक्त कर दी थी।

सुश्री बांसुरी ने कहा कि पिछले एक दशक से श्री केजरीवाल ने दिल्ली की यमुना की स्थिति और बदतर कर दी है। वायु प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार से पैसे तो ले लिए, लेकिन दिल्लीवालों को साफ़ हवा तक नहीं दे पाए। बिजली, पानी, ड्रेनेज, सीवेज, हेल्थ यह सब दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में हैं और आज दिल्ली की क्या स्थिति है, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि "आप" सरकार ने दिल्ली को 7000 करोड़ रुपये के घाटे में लाकर खड़ा कर दिया है इसलिए अब दिल्ली की जानता परिवर्तन के मूड में हैं।






Comments

अन्य खबरें

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास